Advertisment

Madhya Pradesh Forts: एक बार जरूर देखें मध्य प्रदेश के ये 5 प्रसिद्ध किले, दिल जीत लेगी अद्भुत शिल्पकारी

Madhya Pradesh Forts: भारत अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां कई ऐसी इमारतें मौजूद हैं, जो आपको देश में इतिहास में झांकने का मौका देती है।

author-image
Kalpana Madhu
Madhya Pradesh Forts: एक बार जरूर देखें मध्य प्रदेश के ये 5 प्रसिद्ध किले, दिल जीत लेगी अद्भुत शिल्पकारी

Madhya Pradesh Forts: भारत अपने समृद्ध इतिहास के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां कई ऐसी ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं, जो आपको देश में इतिहास में झांकने का मौका देती है। अपनी परंपराओं और संस्कृति के लिए मशहूर भारत दुनियाभर में पर्यटन का एक प्रमुख स्थल है।

Advertisment

यहां कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं, जिन्हें देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से लोग यहां आते हैं। यहां हर एक राज्य की अपनी अलग संस्कृति है, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

यहां कई खूबसूरत किले भी मौजूद हैं, जो काफी मशहूर भी हैं। हालांकि, यहां कुछ ऐसे किले भी मौजूद हैं, जो बेहद खूबसूरत होने के बाद भी गुमनाम है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे मध्य प्रदेश के ऐसे ही कुछ किलों के बारे में

   गिन्नौरगढ़ किला

Attracts amateurs of adventure, fort of Gnanvargarh | एडवेंचर के शौकीनों को  आकर्षित करता है गिन्नौरगढ़ का किला | Patrika News

प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास स्थित, गिन्नौरगढ़ किला के बारे में बेहद कम लोग ही जानते होंगे। यही वजह है कि यह राज्य के कम-ज्ञात लेकिन आकर्षक किलों में से एक है। गोंड राजवंश के शासक द्वारा निर्मित यह किला एक ऐतिहासिक स्मारक होने के साथ ही एक पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है।

Advertisment

   देवगढ़ किला

देवगढ़ किला मोहखेड़, छिन्दवाड़ा/Deogarh Fort Mohkhed, Chhindwara - Nature  Worldwide

देवगढ़ किला राज्य का एक और खूबसूरत किला है, जिसे सिसोदिया राजवंश के रावत द्वारकादास द्वारा बनवाया गया था। 17वीं शताब्दी में बनाए गए इस किले में 200 विशाल कमरे और कुछ कुएं और टैंक भी हैं। यह किला अपनी शानदार भित्ति कला और नक्काशी के लिए जाना जाता है।

   दतिया किला

दतिया महल की जानकारी और इससे जुड़ी रोचक बातें – Datia Ka Kila In Hindi -  Holidayrider.Com

ग्वालियर का किला तो सभी जानते होंगे, लेकिन ग्वालियर से करीब 80 किमी की दूर मौजूद दतिया किला का नाम शायद भी आपने कभी सुना होगा। इस किले को बीर सिंह देव महल के नाम से भी जाना जाता है। यहां आपको सुंदर वास्तुकला और बेहतरीन नक्काशी और समृद्ध चित्र देखने को मिलेंगे। यह किला भारतीय और मुगल शैली का एक शानदार मिश्रण है।

   ओरछा किला

ओरछा में

राज्य के प्रसिद्ध जगहों में से एक ओरछा कई वजहों से मशहूर है। भगवान श्रीराम से जुड़े होने की वजह से इस जगह का धार्मिक महत्व तो है ही, साथ ही यह शहर यहां मौजूद किले के लिए मशहूर है, जो यहां एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। इसमें कई छिपे हुए मार्ग, घुमावदार सीढ़ियां और भित्ति चित्र शामिल हैं।

Advertisment

   ग्वालियर का किला

Interesting Facts About Gwalior Fort,रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान से लेकर राजा  भोज और गंगू तेली की दिलचस्प कहानियों के लिए जाना जाता है ये किला -  interesting facts about ...

ग्वालियर का किला भारत के सबसे प्रसिद्ध किलों में से एक है और यहां पर जटिल शिल्पकारी का अद्भुत नमूना देखने को मिलता है। इस किले को बनाने में जो बेहतरीन कारीगरी पेश की गई है। उसकी वजह से यह भारत के सबसे रंगीन किलो में से एक है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें