Advertisment

Murder In UP: मानवता की हदें पार, शाहजहांपुर में व्यक्ति की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

author-image
Bansal News
Murder In Pakistan: पाकिस्तानी मॉडल की सौतेले भाई ने ‘‘परिवार की इज्जत खराब करने’’ की थी हत्या

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले में कच्ची शराब पकड़वाने के शक में एक व्यक्ति की कथित रूप से लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है जबकि हमलावरों ने व्यक्ति के सगे भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना कलान के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज सुबह खमरिया गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसके चलते सुनील कुमार (40) की हमलावरों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Advertisment

उन्होंने बताया कि आरोपियों को यह शक था कि सुनील कुमार ने ही उनके घर पुलिस भेजकर कच्ची शराब पकड़वाई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व आरोपियों के घर से कच्ची शराब पकड़ी थी। उन्होंने बताया कि जब सुनील को हमलावर लाठियों से पीट रहे थे तब सुनील का सगा भाई जोधा उसे बचाने आया और हमलावरों ने उसे भी लाठियों के प्रहार से घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि जोधा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में छह लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

हिन्दी की खबर शाहजहांपुर में हत्या लाठियों से पीटकर हत्या यूपी लेटेस्ट न्यूज यूपी पुलिस युवक की हत्या बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर Youth murdered viral news updates UP POLICE up latest news trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news news updates in Hindi news updates news in hindi Murder in Shahjahanpur latest news latest Bansal News hindi news update hindi news Breaking News beaten to death with sticks bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें