Advertisment

Murder: पत्नी ने नहीं बनाया खाना तो पति ने पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा...

Murder: पत्नी ने नहीं बनाया खाना तो पति ने पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा... murder-if-the-wife-did-not-cook-the-food-the-husband-killed-her-by-crushing-her-head-with-a-stone-such-a-case-was-revealed

author-image
Bansal News
Murder: पत्नी ने नहीं बनाया खाना तो पति ने पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा...

जबलपुर। प्रदेश के जबलपुर जिले में एक हत्या का बड़ा मामला सामेन आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। मामला जिले के ग्वारीघाट का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी पति ने हत्या का जुर्म भी कबूल लिया है। जानकारी के मुताबिक यह मामला बीते 6 सितंबर का बताया जा रहा है। ग्वारीघाट के भीम नगर में बीते 6 सितंबर को पप्पू गढ़वाल के घर में एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी।

Advertisment

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम शालिनी बताया जा रहा है। वह पप्पू गढ़वाल के साथ ही रह रही थी। हाल ही में दोनों ने शादी भी की थी। दोनों को साथ में आते-जाते पड़ोसियों ने भी देखा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पप्पू ने हत्या को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है।

खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद...
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पप्पू ने पुलिस के सामने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पप्पू ने बताया कि उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। दरअसल पप्पू ने खाना बनाने को कहा था। लेकिन पत्नी ने खाना नहीं बनाया। जब पप्पू घर आया तो उसने पाया कि खाना नहीं बना है। इसके बाद उसका पत्नी से विवाद शुरू हो गया था।

विवाद के बाद पप्पू अपना आपा खो बैठा और पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। वहीं जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। किसी न किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बना रहता था। इसको लेकर कई बार उसकी पत्नी मायके भी जा चुकी है। लेकिन इस बार झगड़े के बीच पप्पू ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज पत्नी की हत्या पति ने की हत्या जबलपुर क्राइम न्यूज जबलपुर Wife refused Pradesh Breaking Hindi pelting stones onr head MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh corona update Madhya jabalpur husband killed Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP crime news cook
Advertisment
चैनल से जुड़ें