Advertisment

Today History: मुंशी प्रेमचंद का 1936 में आज ही के दिन निधन हुआ था, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Today History: आठ अक्टूबर (भाषा) आठ अक्टूबर की तारीख इतिहास में धनपत राय श्रीवास्तव की पुण्यतिथि के तौर पर दर्ज है।

author-image
Bansal news
12 October History: आज के दिन ही परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ की सरकार का किया था तख्तापलट, जानें घटनाएं

Today History: आठ अक्टूबर (भाषा) आठ अक्टूबर की तारीख इतिहास में धनपत राय श्रीवास्तव की पुण्यतिथि के तौर पर दर्ज है। लोगों को यह नाम कुछ अनजाना-सा लग सकता है, लेकिन अगर कहें कि आठ अक्टूबर 1936 को मुंशी प्रेमचंद का निधन हुआ, तो कलम के जादूगर को हर कोई पल भर में पहचान जाएगा।

Advertisment

हिंदी और उर्दू के महानतम लेखकों में शुमार मुंशी प्रेमचंद को शरतचंद्र चट्टोपाध्याय ने उपन्यास सम्राट कहकर संबोधित किया था। प्रेमचंद ने हिंदी कहानी और उपन्यास की एक ऐसी परंपरा का विकास किया, जिसने पूरी सदी के साहित्य का मार्गदर्शन किया।

साहित्य की यथार्थवादी परंपरा की नींव रखने वाले प्रेमचंद का लेखन हिंदी साहित्य की एक ऐसी विरासत है, जो हिंदी की विकास यात्रा को संपूर्णता प्रदान करती है।

देश-दुनिया के इतिहास में आठ अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

Advertisment

1919: मोहनदास करमचंद गांधी ने ‘यंग इंडिया’ पत्रिका की शुरुआत की।

1932: रॉयल इंडियन एयर फोर्स अस्तित्व में आई।

1936: हिंदी और उर्दू साहित्य को अपने उपन्यासों एवं लघु कथाओं से समृद्ध करने वाले मुंशी प्रेमचंद का निधन।

1952:  हैरो में तीन रेलगाड़ियों के टकराने से कम से कम 85 यात्रियों की मौत। इसे ब्रिटेन में शांतिकाल की भीषणतम रेल दुर्घटना माना जाता है।

1957: उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड में विंडस्केल परमाणु संस्थान में भीषण आग लगने से 16 घंटे में 10 टन रेडियोधर्मी ईंधन पिघल गया।

Advertisment

1979: देश में कांग्रेस और विशेष रूप से इंदिरा गांधी के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंकने वाले जयप्रकाश नारायण का निधन।

1990: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी का निधन।

2001:  इटली में 30 वर्ष के सबसे दर्दनाक असैन्य हादसे में मिलान के लिनाते हवाई अड्डे पर एक वाहन उड़ान भरने को तैयार विमान से टकराया, जिससे विमान में विस्फोट हो गया और 118 लोगों की मौत हो गई।

2005: पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत और कश्मीर में आए भीषण भूकंप में 74,000 से अधिक लोगों की मौत।

Advertisment

2020: भारत के प्रमुख दलित नेताओं में से एक एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संरक्षक रामविलास पासवान का निधन।

ये भी पढ़ें

Pushkar Fair 2023: इस दिन से लगने जा रहा है पुष्कर मेला, पहली बार नजर आएंगे ये बड़े बदलाव

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान भूकंप के झटके से 2000 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में दबे

Indian Air Force Day: वायुसेना का 91वां स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

India-China Border Disputes: भारत चीन को उसी की भाषा में देगा जवाब, LAC के पास जवानों को मंदारिन भाषा सिखाएंगे एक्सपर्ट्स

Odisha Metro Project: भुवनेश्वर को मिलेगी 5,900 करोड़ रुपये की मेट्रो रेल परियोजना, 1 जनवरी 2024 को इसकी रखी जाएगी नींव

today history today history in hindi india today history india today history in hindi today history in hindi india today history india in hindi today history in india
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें