Advertisment

Munmun Dhamecha : आखिर कौन है Aryan Khan के साथ पकड़ी गई Munmun Dhamecha?

Munmun Dhamecha : आखिर कौन है Aryan Khan के साथ पकड़ी गई Munmun Dhamecha?munmun-dhamecha-after-all-who-is-munmun-dhamecha-caught-with-aryan-khan

author-image
Preeti Dwivedi
Munmun Dhamecha : आखिर कौन है Aryan Khan के साथ पकड़ी गई Munmun Dhamecha?

भोपाल। शनिवार को Munmun Dhamecha  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की रेड में पकड़े गए आर्यन खान के साथ एक नाम सबसे ज्यादा सुनने में आ रहा है। वो है मुनमुन धमेचा। आखिर ये मुनमुन धमेचा है कौन। जिसकी कई फिल्मी सितारों के साथ भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अगर नहीं पता तो आइए हम आपको बताते हैं।
दरअसल शनिवार को पकड़े गए इस हाई प्रोफाइल रेव पार्टी (Rave Party) में जिन 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था। उसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन (Aryan Khan) के साथ—साथ एक नाम और सुर्खियों में आ रहा है।

Advertisment

आइए जानते मुनमुन धमेचा की कहानी —
मप्र के सागर जिले की रहने वाली 39 वर्षीय मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) एक मॉडल है। इन्हें एनसीबी ने 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया था। ऐसी जानकारी मिल रही है कि इन्हें 7 अक्टूबर तक हिरासत में रखा जा सकता है। मुनमुन बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वर्तमान में उनके सागर वाले घर में कोई नहीं रहता। पेशे से मॉडल मुनमुन अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट व शेयर करती हैं।
मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) की मां का निधन वर्ष कोरोना के कारण हो गया था। इनका भाई प्रिंस धमेचा दिल्ली में काम करता है। इनके पिता की मृत्यु भी काफी समय पहले हो चुकी है।

बहुत कम लोग जानते हैं मुनमुन के बारे में

मुनमुन ने अपनी सागर से ही अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। सागर में बहुत कम लोग Munmun Dhamecha  इनके बारे में जानते हैं। करीब छह वर्ष पहले सागर से जाने के बाद पहले भोपाल में रह चुकी हैं। ये इंस्टाग्राम के साथ—साथ सभी सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर एक्टिव हैं। हालांकि वैसे फिल्म इंडस्ट्री और मॉडलिंग में इनकी कोई खास पहचान नहीं है। लेकिन फिर भी मुनमुन के 10.3k फॉलोअर्स भी हैं। 22 सितंबर को उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट की है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज् के साथ भी इन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वरुण धवन, अर्जुन रामपाल, वीजे निखिल, गुरु रंधावा और सुयश राय शामिल हैं।

MP Breaking News bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi bansal mp news today NCB sagar news Mumbai Rave Party Munmun Dhamecha aaryan khan sagar bansal news shahruhkh khan shahrukh khan son aaryan khan अर्जुन रामपाल गुरु रंधावा मुनमुन धमेचा वरुण धवन वीजे निखिल सुयश राय
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें