Advertisment

CG News: नगरपालिका के प्लेसमेंट कर्मचारी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर, बिजली एवं पेजयल व्यवस्थाएं प्रभावित

सभी कर्मचारी शहर के कचहरी चौक के पास पंडाल लगाकर अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

author-image
Agnesh Parashar
CG News: नगरपालिका के प्लेसमेंट कर्मचारी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर, बिजली एवं पेजयल व्यवस्थाएं प्रभावित

जांजगीर चांपा। नगरपालिका जांजगीर नैला के प्लेसमेंट कर्मचारी आज अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। सभी कर्मचारी शहर के कचहरी चौक के पास पंडाल लगाकर अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisment

98 कर्मचारी हड़ताल में शामिल

करीब 98 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से सफाई कर्मचारी भी आंदोलनरत हैं। प्लेसमेंट कर्मचारी की हड़ताल के चलते सफाई, बिजली एवं पेजयल व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है।

भाजपा पार्षद ने दिया समर्थन

प्रदर्शन कर रहे प्लेसमेंट कर्मचारियों के बीच समर्थन देने भाजपा के पार्षद पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रर्दशन कर रहे कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया।

11 से 12 सालों कंपनी में हैं कार्यरत

बताया जा रहा है कि रायपुर की एक PUPIL नाम की प्लेसमेंट कर्मचारियों की कंपनी है। जिसमें ये सभी कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि हमलोग यहां पर करीब 11 से 12 सालों से काम कर रहे हैं। लेकिन अभी कंपनी के ठेकेदार ने हमारी EPF की राशि जमा नहीं की है।

Advertisment

5 माह से नहीं मिला वेतन

साथ ही 5 माह का वेतन भी नहीं दिया गया हैं। इसके चलते आज हम लोग यहां पर प्रर्दशन कर रहे हैं। कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अब कर्मचारियों ने इसकी शिकायत कलेक्टर ने की है। कर्मचारियों ने कहा है कि अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी हमसे मिलने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें:

Radha Ashtami 2023: राधाष्‍टमी आज, करना न भूलें ये उपाय, सारे कष्ट होंगे दूर, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Mission Raniganj Trailer Date: ‘मिशन रानीगंज’ की सच्चाई दिखाते नजर आएंगे अक्षय, इन दिन फिल्म का आएगा ट्रेलर

Advertisment

MP Election 2023 के दिग्गज, जानिए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव से जुड़ी खास बातें

MP News: 25 सितंबर को भोपाल आएंगे PM मोदी, ये नेता करेंगे आगवानी, रूट्स रहेंगे डायवर्ट, ये है नया ट्रेफिक प्लान

Bangladesh Election: बांग्लादेश चुनाव को “कमजोर” करने वाले किसी भी व्यक्ति के वीजा पर लगेगी रोक, अमेरिका ने दी चेतावनी

Advertisment

जांजगीर चांपा  न्यूज, प्लेसमेंट कर्मचारी हड़ताल, छत्तीसगढ़ न्यूज, 98 कर्मचारी हड़ताल पर, Janjgir Champa News, Placement employees strike, Chhattisgarh News, 98 employees on strike

chhattisgarh news janjgir champa news जांजगीर चांपा न्यूज 98 employees on strike Placement employees strike
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें