Advertisment

CG Govt Employee Strike: इस तारीख से प्रदेश के ये कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, आपका कोई पेंडिंग काम हैं तो कराएं पूरा

CG Govt Employee Strike: इस तारीख से प्रदेश के ये कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, आपका कोई पेंडिंग काम हैं तो कराएं पूरा

author-image
Sanjeet Kumar
CG Govt Employee Strike

CG Govt Employee Strike

CG Govt Employee Strike: छत्‍तीसगढ़ में आम जनता की परेशानी बढ़ने वाली है, क्‍योंकि नगरीय निकायों के कर्मचारी दो से तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। ऐसे में वेतन भुगतान सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने वाले हैं। इसको लेकर कर्मचारी संगठनों ने तैयारी कर ली है।

Advertisment

हाल ही में नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ (CG Govt Employee Strike) की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें निर्णय लिया गया कि सरकार के द्वारा संगठन की मांगों पर शीघ्र ही संज्ञान नहीं, शीघ्र ही कोई निर्णय नहीं लिया तो संगठन हड़ताल करेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल से पहले आप अपने काम निपटा लें। इन विभागों के पेंडिंग काम समय पर पूरा करा लें, नहीं तो लंबी पेंडिंग हो सकती है।

तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण (CG Govt Employee Strike) संघ ने बैठक में निर्णय लिया है कि वे 18 सितंबर से 20 सितंबर 2024 तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान इनसे संबंधित कार्यालयों में मूलभत सेवाएं जो आम नागरिकों के लिए जरूरी है, बंद रहेगी।

संघ ने जानकारी दी कि बूढ़ातालाब व शहर के अंदर अन्य जगह पर धरना प्रदर्शन करने के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया है। इसी के साथ ही अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए अनुमति मांगी है।

Advertisment

मांगों को पूरा करने कोई पहल नहीं

संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने जानकारी दी कि नगरीय प्रशासन मंत्री के अलावा विभाग के उच्‍च अधिकारियों को संघ की मांगों से अवगत कराया गया है। सरकार के द्वारा इन मांगों को लेकर कोई पहल नहीं की, इससे कर्मचारियों ें आक्रोश व्‍याप्‍त है।

इन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन

प्रदेश अध्‍यक्ष ने जानकारी दी कि संघ की मांग (CG Govt Employee Strike) है कि कर्मचारियों को हर महीने नियमित वेतन दिया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो। मृतक कर्मचारी के परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। नियमित कर्मचारियों को 12 साल की के बाद पदोन्‍नति। ये प्रमोशन संभाग स्तर पर खाली पदों पर किया जाए। ठेका प्रथा बंद की जाए, 6वें और 7वें वेतनमान के एरियर्स का भुगतान किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Paan Modak Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बप्पा के भोग के लिए बनाएं टेस्टी मोदक, पान के ट्विस्ट के साथ, नोट करें रेसिपी

Advertisment

तीन दिन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल

संघ ने यह भी चेतावनी दी है कि 18 से 20 सितंबर तक हड़ताल (CG Govt Employee Strike) की जाएगी। इसके बाद भी यद‍ि शासन के द्वारा कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी की गई तो, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सितंबर में पहले दिन रैली निकालकर विरोध जताएंगे और संचालक को ज्ञापन देंगे। दूसरे दिन सचिव व तीसरे दिन विभाग के मंत्री को ज्ञापन देंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Driving License Cancel: गाड़ी चलाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना हो जाएगा DL कैंसिल! देना होगा जुर्माना

Municipal body employees hindi news chhattisgarh news cg politics news CG Politics CG news cg Nagar Panchayat Employees cg Municipality Employees cg Municipal Corporation Employees CG Govt Employee Strike Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें