Advertisment

Mumbai Monsoon Update: अब मोबाइल फोन पर मिलेगी मानसून की जानकारी, जानिए कहां

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के निवासियों को मॉनसून के दौरान मौसम से जुड़ी अद्यतन जानकारी उनके मोबाइल फोन पर मिलेगी।

author-image
Bansal News
Mumbai Monsoon Update: अब मोबाइल फोन पर मिलेगी मानसून की जानकारी, जानिए कहां

मुंबई।  Mumbai Monsoon Update  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के निवासियों को मॉनसून के दौरान मौसम से जुड़ी अद्यतन जानकारी उनके मोबाइल फोन पर मिलेगी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

Advertisment

जाने बीएमसी का बयान

बीएमसी की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम की जानकारी देने के वास्ते एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और उसके पास ऐसी प्रणाली है जिसके जरिए मौसम से जुड़ी जानकारी उसी समय दी जा सकती है। बयान में कहा गया, ‘‘आपात स्थिति में नागरिकों को एसएमएस के जरिए सतर्क किया जाएगा।’’

मानसून के जुड़ी बैठक

बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने विभिन्न एजेंसियों के साथ आपदा प्रबंधन तथा मॉनसून से जुड़ी तैयारियों को लेकर एक बैठक की। बयान के अनुसार चहल ने सभी विभागों और एजेंसियों को मॉनसून के दौरान पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय बढ़ाने को कहा है।

Mumbai Monsoon Update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें