Advertisment

Mumbai: गोवा के लिए उड़ी गोएयर की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटी

author-image
Bansal News
Mumbai: गोवा के लिए उड़ी गोएयर की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटी

Mumbai: देश में फ्लाइट में आए दिनों में समस्याएं बढ़ गई है। अब गोएयर की मुंबई-गोवा फ्लाइट को टेक्निकल समस्या की वजह से मुंबई लौटना पड़ा। मामले की जानकारी गोएयर ने दी है। गो एयर का कहना है कि मुंबई से गोवा जाने के लिए उड़ी गोएयर की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई जिस वजह से फ्लाइट को वापस मुंबई लौटना पड़ गया। बताया जा रहा है कि विमान के केबिन में प्रेशर की समस्या आ गई थी।

Advertisment

गो फर्स्ट के प्रवक्ता ने कहा, 'मुंबई से गोवा जाने वाली गो फर्स्ट फ्लाइट जी8 371 तकनीकी कारणों से वापस लौट गई।' हालांकि लैंड होते ही विमान को बदल दिया गया जो एक बार फिर से 181 यात्रियों को लेकर शाम 8 बजकर 15 मिनट पर रवाना हुआ। इस बीच, एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि हमारे लिए यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोपरि है। एयरलाइन को अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।

बता दें कि इससे पहले भी ही कई बार इस तरह की घटनाएं दर्ज की गई है। इंडिगो की कन्नूर से दोहा जाने वाली फ्लाइट को शुक्रवार (2 दिसंबर) को मुंबई एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया था। टेक्निकल ग्लिच के चलते इंडिगो की फ्लाइट को बीच रास्ते में ही मुंबई में लैंड कराया गया।

मुंबई गोवा फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट मुंबई गोवा एयरपोर्ट गोवा गोएयर मुंबई-गोवा फ्लाइट गोएयर Mumbai Goa Flight Mumbai airport Mumbai GoAir Mumbai-Goa Flight GoAir Goa Airport Goa
Advertisment
चैनल से जुड़ें