Advertisment

Iranian Trophy: मुंबई ने 27 साल बाद ईरानी ट्रॉफी जीती, रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा, सरफराज प्लेयर ऑफ द मैच

Iranian Trophy: मुंबई ने 27 साल बाद ईरानी ट्रॉफी जीती, रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ ड्रॉ रहा मैच, सरफराज प्लेयर ऑफ द मैच

author-image
BP Shrivastava
Iranian Trophy

Iranian Trophy: मुंबई ने 27 साल बाद ईरानी ट्रॉफी जीत ली। लखनऊ में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेले गया मुकाबला ड्रॉ रहा, पर पहली पारी में बढ़त के आधार पर मुंबई को विजेता घोषित किया गया। मुंबई ने यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी 15वीं बार जीती है। हालांकि, इस जीत के लिए 27 साल का इंतजार करना पड़ा।
यहां बता दें, ईरानी ट्रॉफी का मुकाबला रणजी चैंपियन और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला जाता है।

Advertisment

कोटियान और मोहित के बीच 123 रन की पार्टनरशिप

publive-image

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ईरानी ट्रॉफी (Iranian Trophy) का शनिवार को फाइनल डे रहा। मुंबई ने रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर 27 साल बाद ईरानी ट्रॉफी जीत ली है। मुंबई के लिए दोहरे शतक से चूके सरफराज खान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। शनिवार को मैच के 5वें दिन तनुष कोटियान ने नाबाद 114 रन बनाए। 9वें विकेट के लिए कोटियान और मोहित अवस्थी ने 163 गेंदों में 123 रन की पार्टनरशिप की।

पहली पाली में मुंबई ने बनाई थी बढ़त

रणजी चैपियन मुंबई ने पहली पारी में 121 रनों की बढ़त ली थी। पहली पारी में मुंबई ने 537 रन बनाए थे। जबाव में पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम 416 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में मुंबई की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाए। पहली पारी में बढ़त मिलने के बाद मुंबई की टीम ने रेस्ट ऑफ इंडिया को दूसरी पारी खेलने का मौका ही नहीं (Iranian Trophy) दिया।

हमें पिच का बेहतर अनुमान था- रहाणे

ईरानी ट्रॉफी जीतने के बाद मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, लाल मिट्‌टी की पिच पर हम वानखेडे़ में भी खेलते हैं। हमें अनुमान था कि पिच किस तरह से विहैव करेगी। तनुष कोटियान ने बेहतरीन खेल दिखाया (Iranian Trophy) है।

Advertisment

[caption id="attachment_675068" align="alignnone" width="580"]publive-image तनुष कोटियान ने नाबाद 114 रन बनाए।[/caption]

सरफराज- तनुष की पार्टनरशिप ने मैच छीन लिया- गायकवाड

रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋितुराज गायकवाड ने कहा, सरफराज और तनुष के बीच में बड़ी पार्टनरशिप हुई। जिससे मैच हमारी पकड़ से जाता रहा। पहली इनिंग में शार्दुल ने भी इसमें कुछ रन जोड़ दिए। इससे मुकाबला कठिन हो गया। ध्रुव जुरैल, अभिमन्यू ईश्वरन ने अच्छा खेल दिखाया। सरांश जैन ने दूसरी पारी में अच्छी गेंदबाजी (Iranian Trophy) की।

मुंबई के लिए दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ की फिफ्टी

मुंबई का दूसरी पारी में पहला विकेट 52 रन के स्कोर पर गिरा। पृथ्वी शॉ ने फिफ्टी जमाई। शॉ ने 105 गेंदों में 76 रन बनाए। उन्होंने पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद सारांश जैन और मानव सुधार खास कुछ नहीं कर (Iranian Trophy) सके।

Advertisment

चौथा दिन स्पिनर्स के नाम रहा

ईरानी ट्रॉफी (Iranian Trophy) का चौथा दिन स्पिनर्स के नाम रहा है। इस दौरान पूरे दिन में स्पिनर्स ने 11 विकेट झटके। सिर्फ यश दयाल रन आउट हुए। मुंबई की टीम ने मैच खत्म होने तक 274 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। पहले तीन दिन का का खेल बल्लेबाजों और पेसर्स के नाम रहा था।

मैच के चौथे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली इनिंग में 4 विकेट के नुकसान पर 289 रनों से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान पूरी टीम 10 ओवर में 416 रन पर सिमट गई। तनुष कोटियान और शम्स मुलानी ने 3-3 विकेट और मोहित अवस्थी को 2 विकेट मिला। मोहम्मद जुनैद को एक सफलता मिली।

पहली पारी में मुंबई को रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ 121 रन की बढ़त मिली थी। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए थे। इस समय तक मुंबई ने 274 रनों की बढ़त ले ली थी। मुंबई की टीम ने पहली पारी में 537 रन बनाए(Iranian Trophy)  थे।

Advertisment

अभिमन्यू ईश्वरन ने खेली 191 रन की पारी

रेस्ट ऑफ इंडिया के ध्रुव जुरैल के 393 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद पूरी टीम ने सिर्फ 23 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अभिमन्यू ईश्वरन भी 396 रन के कुल स्कोर पर शम्स मुलानी की गेंद पर आउट हुए। दोनों के बीच में 165 रनों की पार्टनरशिप हुई। अभिमन्यू ने 292 गेंदों में 191 रन बनाए। उन्होंने पारी में 16 चौके और एक छक्का (Iranian Trophy) लगाया।

रेस्ट ऑफ इंडिया का फील्डिंग का फैसला गलत साबित हुआ

टॉस जीतने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो कप्तान गायकवाड और टीम के लिए घातक साबित हुआ। पिच के मिजाज को पढ़ने में रेस्ट ऑफ इंडिया चूक गई और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के बजाय फिल्डिंग का चुनाव शुरुआती गलत फैसला हुआ। मुंबई ने पहली पारी में 537 रन बनाए। जिसमें सरफराज खान ने 222 रन बनाए। जबकि श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे और तनुष कोटियान ने फिफ्टी (Iranian Trophy) जमाई।

ये भी पढ़ें: IND Vs BAN 1st T20 Match: भारत-बांग्लादेश की टीमें आज ग्वालियर आएंगी, शहर हाई सिक्युरिटी जोन में तब्दील

मुकेश कुमार ने झटके 5 विकेट

रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 5 विकेट लिए । यश दयाल और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले। वहीं, एक सफलता ऑफ स्पिनर सारांश जैन के खाते में गई।

ये भी पढ़ें: Womens T20 World Cup: भारतीय महिला टीम पहले ही मैच में हारी, न्यूजीलैंड ने 58 रन से हराया, कीवी कप्तान डिवाइन की फिफ्टी

BCCI बीसीसीआई cricket news sports news क्रिकेट न्यूज स्पोर्ट्स न्यूज Ajinkya Rahane Shreyas Iyer Ruturaj Gaikwad sarfaraz khan irani trophy irani cup irani trophy winner mumbai irani trophy winner rest of india mumbai vs rest of india tanush kotian mumbai vs rest of india irani cup ईरानी ट्रॉफी मुंबई ईरानी ट्रॉफी चैंपियन
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें