Advertisment

मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट का मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र यूएई से गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां 29 साल से कर रही थीं इंतजार

मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट का मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र यूएई से गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां 29 साल से कर रही थीं इंतजार Mumbai serial bomb blast's most wanted terrorist Abu Bakr arrested from UAE, security agencies were waiting for 29 years nkp

author-image
Bansal Digital Desk
मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट का मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र यूएई से गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां 29 साल से कर रही थीं इंतजार

नई दिल्ली। भारतीय एजेंसियों ने मुंबई में 1993 में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में शामिल मोस्ट वांटेड आतंकवादी अबू बक्र को यूएई से गिरफ्तार किया है। बता दें कि साल 1993 में मुंबई के अलग-अलग जगहों पर कुल 12 बम धमाके हुए थे। जिसमें 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग घयाल हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही गिरफ्तार आतंकी अबु बक्र को यूएई से भारत लाया जाएगा। आइए जानते हैं अबु बक्र का आतंकी रिकॉर्ड।

Advertisment

पाकिस्तान और UAE में रहता था

अबु बक्र POK में हथियारों और विस्फोटकों के प्रशिक्षण के अलावा सिलसिलेवार होने वाले ब्लास्ट में इस्तेमान किए जाने वाले आरडीएक्स की लैंडिंग में शामिल था। वह संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान में रह रहा था। हाल ही में भारतीय एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि अबू बक्र यूएई में छिपा है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी किया गया था गिरफ्तार

बता दें कि इससे पहले भी उसे साल 2019 में यूएई से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ दस्तावेज मामलों के कारण वो खुद को हिरासत से रिहा कराने में कामयाब रहा था। हालांकि, इस बार भारतीय एजेंसियों ने अबू बक्र के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अबू बक्र करीब 29 साल से देश की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। उसका पूरा नाम अबु बक्र गफूर शेख है।

दाऊद से है नजदीकियां

दाऊद इब्राहिम से इसकी काफी नजदीकियां है। दाउद से लिए अबु बक्र खाड़ी देशों से सोना, कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक्स की तस्करी कर मुंबई और उसके आस-पास के लैंडिंग पॉइंट्स पर लाता था। 1997 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था और तब से उसे पकड़ने की तलाश जारी थी। यही नहीं पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर में आतंक का प्रशिक्षण देना। हथियार चलाना सीखना आदि काम भी करता था।

Advertisment

UAE terrorist arrest in uae terrorist abu bakar abdul gafur shaikh arrested terrorist terror attack in mumbai Mumbai Serial Bomb Blast 1993 mumbai police Mumbai News mumbai 1993 serial blast mubai blast latest news in hindi today-2022 indian agencies Abu Bakr was close to Dawood
Advertisment
चैनल से जुड़ें