Advertisment

Mumbai Rains: गरज के साथ बेमौसम बारिश ने मुंबई में मचाया कहर, ये इलाके हुए तरबतर

मुंबई के कुछ उपनगरों और ठाणे सहित इसके पड़ोसी इलाकों में बृहस्पतिवार की रात गरज के साथ बेमौसम बारिश हुई। कई इलाके तरबतर हुए है।

author-image
Bansal News
Mumbai Rains:  गरज के साथ बेमौसम बारिश ने मुंबई में मचाया कहर, ये इलाके हुए तरबतर

मुंबई/ठाणे। Mumbai Rains इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर मुंबई के कुछ उपनगरों और ठाणे सहित इसके पड़ोसी इलाकों में बृहस्पतिवार की रात गरज के साथ बेमौसम बारिश हुई।

Advertisment

इन इलाकों में हुई बारिश

स्थानीय निवासियों के अनुसार, कांजुरमार्ग, भांडुप, मुलुंड, पवई, आरे और मुंबई के कुछ अन्य इलाकों के अलावा डोंबिवली, कल्याण, उल्हासनगर और बदलापुर जैसे विस्तारित उपनगरों के कुछ हिस्सों में रात करीब नौ बजे गरज के साथ बारिश हुई।

https://twitter.com/i/status/1722815411304153406

इतनी बारिश हुई दर्ज

महानगरपालिका ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ठाणे शहर में रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ के बीच एक घंटे में 5.84 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।बेमौसम बारिश ऐसे समय में हुई जब स्थानीय बाजार में दिवाली की खरीदारी करने वाले लोगों की भारी भीड़ थी।देश की वित्तीय राजधानी और इसके कुछ पड़ोसी इलाकों सहित पनवेल तथा नवी मुंबई में बुधवार को भी अचानक बारिश हुई थी।

https://twitter.com/i/status/1722654947865661904

Mumbai Rains, Maharashtra News, Heavy Rain, Mumbai Whether

Mumbai Whether Mumbai rains Maharashtra News heavy rain
Advertisment
चैनल से जुड़ें