Advertisment

WPL Final: दिल्ली को रौंद मुंबई इंडियंस बनी WPL चैम्पियन

WPL Final: दिल्ली को रौंद मुंबई इंडियंस बनी WPL चैम्पियन WPL Final: Mumbai Indians beat Delhi to become WPL champions

author-image
Bansal News
WPL Final: दिल्ली को रौंद मुंबई इंडियंस बनी WPL चैम्पियन

WPL Final: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल मुकबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से रौंद WPL खिताब पर कब्जा कर लिया है। इसी के साथ मुंबई की टीम WPL के सीजन-1 की चैंपियन बनने वाली पहली टीम है।

Advertisment

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही है। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 11 रन के स्कोर पर चलती बनी। इसके बाद तो मानों विकेटों का झड़ी लग गई। दिल्ली की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई। दिल्ली के लिए लैनिंग ने सर्वाधिक 35 रन बनाए।

publive-image

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुबंई की टीम की शुरूआत भी कुछ खास नहीं रही। महज 23 रन के स्कोर दोनों सलामी बल्लेबाज भाटिया औऱ हेली मैथ्युज पवेलियन लौट गई। लेकिन उसके बाद ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम को मुसीबत से बाहर निकाला। ब्रंट ने 60 रन की पारी खेल टीम को पहला वूमेंस आईपीएल का खिताब मुंबई के नाम करा दिया। कप्तान हरमनप्रीत ने 37 रन बनाए।

WPL Final Mumbai Indians vs Delhi Capitals Match Mumbai Indians vs Delhi Capitals Harmanpreet Kaur
Advertisment
चैनल से जुड़ें