Advertisment

MI vs DC: दिल्ली को हरा मुंबई को मिली पहली जीत, रोहित शर्मा ने खेली शानदार पारी

MI vs DC: दिल्ली को हरा मुंबई को मिली पहली जीत, रोहित शर्मा ने खेली शानदार पारी MI vs DC: Mumbai got first win by defeating Delhi, Rohit Sharma played brilliant innings

author-image
Bansal News
MI vs DC: दिल्ली को हरा मुंबई को मिली पहली जीत, रोहित शर्मा ने खेली शानदार पारी

MI vs DC: आईपीएल 2023 में मंगलवार की शाम दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रोहित शर्मा की पारी की बदौलत मुंबई ने दिल्ली को 6 विकेट से रौंद दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने IPL 2023 में अपना खाता खोल लिया है।

Advertisment

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली

[caption id="attachment_208283" align="alignnone" width="1359"]david_warner अपनी पारी के दौरान शॉट खेलते डेविड वार्नर[/caption]

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम को पृथ्वी शॉ के रूप में पहला झटका लगा। पृथ्वी 15 रन बनाकर शोकिन का शिकार बन गए। लेकिन उनक जाने के बाद मनीष पांडे ने कप्तान वॉर्नर का साथ दिया। हालांकि पांडे भी 26 रन पर चलते बने। उनके बाद यश धुल, रॉमेन पोवेल और ललित यादव भी पवेलियन लौट गए। जिससे दिल्ली का स्कोर 98 रन पर 5 विकेट हो गया।

अक्षर ने की छक्के - चौको की बरसात

[caption id="attachment_208284" align="alignnone" width="1183"]axar_patel पचासा ठोकने के बाद अक्षर पटेल[/caption]

Advertisment

लेकिन दूसरे छोर पर वॉर्नर टिके हुए थे। ललित यादव के बाद बल्लेबाजी करने उतरे अक्षर पटेल ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए छक्के और चौको की बरसात कर दी। केवल 25 गेंदों में अक्षर ने 4 चौके और 5 छक्को की मदद से 54 रन ठोक डाले। वहीं वॉर्नर ने भी सधी हुई पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों में 51 रन बनाए जिसमें 6 चौके शामिल थे। दोनों की पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 172 रन बोर्ड पर टांग डाले। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडोर्फ और पीयुष चावला ने 3-3 विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें… Arunachal Pradesh: ‘अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा था और रहेगा’, चीन को भारतीय विदेश मंत्रालय की दो टूक

173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत बहुत अच्छी रही। दोनों सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। रन आउट होने से पहले किशन ने 26 गेंदों में 31 रन बनाए। किशन के जाने के बाद तिलक वर्मा ने कप्तान का साथ दिया। तिलक वर्मा ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेल मैच को लगभग मुंबई की तरफ ढकेल दिया।

Advertisment

रोहित शर्मा ने की फॉर्म में वापसी

[caption id="attachment_208285" align="alignnone" width="1298"]rohit_sharma अर्धशतक बनाने के बाद रोहित शर्मा[/caption]

मुकेश कुमार ने तिलक को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट करा उनकी पारी का अंत किया। तिलक वर्मा ने 1 चौके और 4 छक्को की मदद से 29 गेदों में 41 रन बनाए। वही दूसरी छोर पर डटे कप्तान रोहित शर्मा ने फॉर्म में वापसी करते हुए 45 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

जैसे ही रोहित शर्मा को मुस्ताफिजुर रहमान ने विकेटकीपर पोरेल के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद मानों मैच फंसता दिखने लगा। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 5 रन की दरकार थी। लेकिन जीत के लिए मुंबई को आखिरी गेंद का इंतजार करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 173 रन बना डाले।

Advertisment

मुंबई का खुला खाता

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2023 में जीत का खाता खुल चुका है। जहां इससे पहले मुंबई को खेले 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। पहले मैच में आरसीबी ने हराया था वहीं दूसरे मैच में चेन्नई ने वानखेड़े में रौंद दिया था। इस जीत ने मुंबई को 2 अंक दिला दिए है। वहीं दूसरी तरफ DC को अब तक खेले सभी 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

MI vs DC mumbai indians IPL 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें