Advertisment

Mumbai-Goa Highway: मंत्री नितिन गडकरी ने दिया बड़ा बयान ! साल दिसंबर तक पूरा होगा हाईवे का काम

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा, जिससे राज्य के कोंकण क्षेत्र में विकास को बड़ी गति मिलेगी।

author-image
Bansal News
Mumbai-Goa Highway: मंत्री नितिन गडकरी ने दिया बड़ा बयान ! साल दिसंबर तक पूरा होगा हाईवे का काम

ठाणे।   केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा, जिससे राज्य के कोंकण क्षेत्र में विकास को बड़ी गति मिलेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने पलास्पे-इंदुपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य मार्गों को पक्का करने के लिए पनवेल में आयोजित ‘भूमि पूजन’ समारोह के दौरान यह बात कही।

Advertisment

मंत्री गडकरी ने कही बात 

उन्होंने कहा कि ठेकेदार की समस्याओं, भूमि अधिग्रहण, मंजूरियों जैसे मुद्दों के कारण राज्य के कोंकण क्षेत्र में कई काम रुके हुए हैं। इस दौरान गडकरी ने 13,000 करोड़ रुपये की लागत से मोरबे-करंजदे सड़क के निर्माण की भी घोषणा की। यह सड़क जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से होकर जाएगी और मुंबई तथा दिल्ली के बीच की दूरी को घटाकर 12 घंटे कर देगी। उन्होंने कहा कि 1,200 करोड़ रुपये से कालम्बोली जंक्शन और 1,200 करोड़ रुपये से पगोडे जंक्शन पर भी काम जल्द ही शुरू होगा।

दिसंबर तक हो जाएगा काम

उन्होंने कहा कि काफी समय से रुके हुए मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग का काम इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा, जिससे कोंकण क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। गडकरी ने कहा, ‘‘मुंबई-गोवा राजमार्ग, महाराष्ट्र के कोंकण में 66 पर्यटन स्थलों को जोड़ता है। इससे विकास को बहुत बढ़ावा मिलेगा। यह फलों के लिए प्रसिद्ध क्षेत्र से फलों और अन्य उत्पादों का जल्द परिवहन भी सुनिश्चित करेगा।’

Advertisment
nh 66 mumbai goa highway condition national highway 66 Mumbai Goa highway" mumbai goa highway work mumbai goa highway update mumbai goa highway route mumbai goa highway progress mumbai goa highway news mumbai goa highway latest update mumbai goa highway latest mumbai goa highway condition latest video of mumbai goa highway konkan express highway highway in maharashtra highway goa highway
Advertisment
चैनल से जुड़ें