Advertisment

Mumbai Gas Cylinder Blast: रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद मकान में लगी आग, 6 लोग झुलसे

मुंबई के खार उपनगर में सोमवार को सुबह रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट होने से एक मकान में आग लग गई।

author-image
Bansal News
Mumbai Gas Cylinder Blast: रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद मकान में लगी आग, 6 लोग झुलसे

मुंबई।  Mumbai Gas Cylinder Blast मुंबई के खार उपनगर में सोमवार को सुबह रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट होने से एक मकान में आग लग गई जिसमें दो बच्चों समेत छह लोग झुलस गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

गैस सिलेंडर फटने से हुआ विस्फोट

मुंबई अग्मिशमन विभाग के प्रमुख संजय मांजरेकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि खार डंडा इलाके में स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट हो गया।नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गोविंद पाटिल मार्ग पर एक बेकरी के पास स्थित एक मंजिला इमारत में सुबह करीब पौने नौ बजे हुई।उन्होंने बताया कि घटना के बाद दमकल की चार गाड़ियों और अन्य अग्निशमन उपकरणों को मौके पर भेजा गया और सुबह नौ बजकर 17 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।

51 फीसदी झुलसे 6 लोग

नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि आग में छह लोग 40 फीसदी से 51 फीसदी तक झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में छह से सात साल की उम्र के दो बच्चे और 65 वर्षीय एक महिला शामिल है।अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

Maharashtra News Mumbai News Mumbai Gas Cylinder Blast:
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें