Mumbai Fire: भिवंडी में लगी भीषण आग, कपड़ों के पांच गोदाम जलकर खाक

Mumbai Fire: भिवंडी में लगी भीषण आग, कपड़ों के पांच गोदाम जलकर खाक

fire breaks out in godown in kolkata

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में शुक्रवार देर रात आग लगने से कपड़े के पांच गोदाम पूरी तरह से नष्ट हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के झुलसने की खबर नहीं है। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया, ‘‘ पूर्णा गांव के द्रौपदी परिसर स्थित कपड़ा गोदाम में से एक में शुक्रवार देर रात करीब एक बज कर 30 मिनट पर आग लग गई। इसके बाद आग परिसर के चार अन्य गोदाम में भी फैल गई, जहां बड़ी मात्रा में कपड़े रखे थे। सभी पांच गोदाम आग में खाक हो गए।’’

उन्होंने बताया कि आग की जानकारी मिलने पर ठाणे और भिवंडी नगर इकाई से एक-एक दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। कदम ने बताया कि सुबह करीब आठ बजकर 35 मिनट पर आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password