Advertisment

Mumbai Cruise Drugs Case: आर्यन खान के बाद दो और लोग गिरफ्तार, अब सुलझेगी गुथ्थी!

Mumbai Cruise Drugs Case: आर्यन खान के बाद दो और लोग गिरफ्तार, अब सुलझेगी गुथ्थी!

author-image
Bansal News
Mumbai Cruise Drugs Case: आर्यन खान के बाद दो और लोग गिरफ्तार, अब सुलझेगी गुथ्थी!

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के तट से एक क्रूज़ पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एनसीबी ने गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ के पोत पर छापेमारी के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को गिरफ्तार किया था।

Advertisment

एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की मुंबई इकाई ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किए लोगों से जुड़े मादक तस्करों की तलाश शुरू की थी। क्रूज़ पोत से पकड़े गए लोगों सहित कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए एनसीबी के कार्यालय भी लाया गया था। नाम एवं पहचान उजागर किए बिना अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दो और लोगों की भूमिका सामने आई है, जिसके बाद ये गिरफ्तारी की गई। क्रूज़ पोत मादक पदार्थ मामले में अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एनसीबी ने सोमवार को अदालत में दावा किया था कि आर्यन खान और दो अन्य आरोपियों की व्हाट्सएप चैट में ‘‘चौंकाने वाली और दोष साबित करने वाली सामग्री’’ मिली है, जो अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा था, ‘‘आरोपी आर्यन खान, व्हाट्सएप चैट में, खरीद (नशीले पदार्थो की) के लिए किए जाने वाले भुगतान के तरीकों पर चर्चा कर रहा है। कई कोड नामों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी आरोपियों का एक-दूसरे से आमना-सामना कराना होगा। अंतरराष्ट्रीय लेनदेन की जांच की जरूरत है।’’ आर्यन खान (23) और अन्य आठ आरोपियों को बृहस्पतिवार तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। आर्यन खान के वकील ने दावा किया है कि उनके मुवक्किल के पास से मादक पदार्थ बरामद नहीं हुए हैं।

shahrukh khan son ncb questioning shahrukh khan son Shahrukh Khan Rave Party NCB raid on a Cordelia Ship NCB crackdown NCB Mumbai News mumbai drugs party mumbai drugs case mumbai drug raid Mumbai Cruise Drugs Case Jurgen Bailom high profile drugs Hashish drugs drug raid cruise cordelia cruise Cordelia Cocaine drugs bollywood suparstar son detained bollywood star son detained Bansal News bansal aryan khan
Advertisment
चैनल से जुड़ें