Advertisment

Mumbai Cruise Drug Party: गवाह प्रभाकर सैल एनसीबी के समक्ष हुआ पेश, कई घंटों तक चली पूछताछ

Mumbai Cruise Drug Party: गवाह प्रभाकर सैल एनसीबी के समक्ष हुआ पेश, कई घंटों तक चली पूछताछ Mumbai Cruise Drug Party: Witness Prabhakar Sail appears before NCB, interrogation lasted for several hours

author-image
Bansal News
Aryan Khan Case: एनसीबी ने अदालत से कहा, शाहरुख के लाड़ले ना सिर्फ केवल मादक पदार्थ बल्कि उसकी अवैध तस्करी में भी शामिल..

मुंबई। स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल बृहस्पतिवार को क्रूज पर कथित मादक पदार्थ जब्ती से जुड़े मामले की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुआ। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान का बेटा आर्यन खान भी आरोपी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सैल ने दावा किया था कि उसने आर्यन खान को मामले से निकालने के लिए पैसे के लेन-देन की बात सुनी थी। सैल से पूर्व में एनसीबी की सतर्कता टीम भी पूछताछ कर चुकी है।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि सैल और उनके वकील तुषार खंडारे अपराह्न करीब ढाई बजे एनसीबी के दक्षिण मुंबई कार्यालय पहुंचे। एनसीबी की दिल्ली से आई टीम ने सैल को तलब किया था जोकि अब आर्यन खान के मामले समेत कई अन्य मामलों की जांच कर रही है। एनसीबी की सतर्कता टीम ने सोमवार और मंगलवार को कई घंटे तक सैल से पूछताछ की थी। खुद को एनसीबी के गवाह के पी गोसावी का अंगरक्षक बताने वाले सैल ने पिछले महीने एक हलफनामे में दावा किया था कि क्रूज मादक पदार्थ मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उसने 25 करोड़ रुपये के लेन-देन की बात सुनी थी।

सैल ने यह भी दावा किया था कि गोसावी ने कहा था कि रकम में से आठ करोड़ रुपये एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े को दिये जाने हैं। सैल के आरोपों के बाद एनसीबी की सतर्कता टीम ने जांच शुरू की है। हालांकि, वानखेड़े ने सभी आरोपों को खारिज किया है।

shahrukh khan's son aryan mumbai cruise drug party ncb busts mumbai cruise drug party latest news ncb busts mumbai cruise drug party ncb arrests aryan khan narcotics control bureau mumbai cruise drug bust mumbai drug bust mumbai cruise rave bust latest news updates mumbai cruise rave bust Mumbai Cruise Drug Party mumbai cruise drug bust latest news updates mumbai cruise drug bust drugs party on cruise drugs cruise ship mumbai cruise party in mumbai bail of aryan khan aryan khan news Aryan khan ncb aryan khan mumbai drug party aryan khan latest news aryan khan latest aryan khan jail aryan khan in jail aryan khan hearing aryan khan granted bail aryan khan got bail aryan khan gets bail aryan khan drugs case aryan khan drugs aryan khan drug case Aryan Khan Case aryan khan bail news Aryan Khan Bail Hearing aryan khan bail aryan khan arrested aryan khan arrest aryan khan
Advertisment
चैनल से जुड़ें