Advertisment

Mumbai Accident: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर वाहनों की भिंड़त, हादसे में दो महिलाओं समेत 3 की गई जान

मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

author-image
Bansal News
Mumbai Accident: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर वाहनों की भिंड़त, हादसे में दो महिलाओं समेत 3 की गई जान

मुंबई। Mumbai Accident: मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है।

Advertisment

जाने क्या है पूरा मामला

जोन-9 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि टोयोटा इनोवा कार ने सबसे पहले उस टोल बूथ से लगभग 100 मीटर पहले एक अन्य कार को टक्कर मारी, जो उत्तर की ओर जाने वाले सी लिंक के बांद्रा छोर पर स्थित है।

https://twitter.com/i/status/1722821103960420683

उन्होंने बताया कि कार के चालक ने मौके से भागने की कोशिश की और वाहन की रफ्तार और तेज कर दी। उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही इनोवा टोल बूथ पर पहुंची, उसने कई अन्य कारों को टक्कर मार दी, जिससे नौ लोग घायल हो गए। बाद में उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया।”

कार चालक समेत 6 लोग हुए घायल

उपाध्याय ने बताया कि कार के चालक समेत छह घायलों का इलाज किया जा रहा है और इनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि सी लिंक पर हुए इस हादसे में इनोवा के अलावा पांच और वाहन शामिल थे।

Advertisment

उपाध्याय के अनुसार, हादसे के समय इनोवा में चालक समेत सात लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर इनोवा के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: एमपी में चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, आज सतना और राजपुर में राहुल गांधी की सभाएं

Dhanteras 2023: भगवान कुबेर को क्यों माना जाता है धन का देवता, जानिए धनतेरस पर कुछ खास बातें

Advertisment

Aaj Ka Panchang: आज धनतेरस पर बन रहा है विशेष योग, इस नक्षत्र में आएगी त्रयोदशी तिथि, पढ़ें आज का पंचांग

4 Most Beautiful Stadiums In India: पहाड़ से शहर तक, देखें भारत के 4 सबसे खूबसूरत स्टेडियम  

Mumbai Accident, Mumbai News, Accident News, Bandra-Worli Sea Link

accident news Mumbai News mumbai accident Bandra-Worli Sea Link
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें