Advertisment

Mulayam Singh Yadav Birthday: मोदी, योगी समेत कई नेताओं ने मुलायम को दीं जन्मदिन की बधाई, कही यह बात

Mulayam Singh Yadav Birthday: मोदी, योगी समेत कई नेताओं ने मुलायम को दीं जन्मदिन की बधाई, कही यह बात Mulayam Singh Yadav Birthday: Many leaders including Modi, Yogi congratulated Mulayam on his birthday, said this

author-image
Bansal News
Mulayam Singh Yadav Birthday: मोदी, योगी समेत कई नेताओं ने मुलायम को दीं जन्मदिन की बधाई, कही यह बात

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (82) के जन्मदिन पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।

Advertisment

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।''

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट कर कहा, '' उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।''

Advertisment

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्विटर पर मुलायम सिंह यादव को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की है।

Advertisment

पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया, '' हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत, सामाजिक न्‍याय के ध्वजवाहक और अपने जन संघर्षों की बदौलत संवेदनशील सियासत की इबारत लिखने वाले आदरणीय नेताजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।''

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा मुख्यालय समेत सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का जन्मदिन सपा मुख्यालय में सादगी के साथ मनाया जाएगा और इसमें नेताजी तथा उनके पुत्र एवं पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।

Advertisment

इटावा जिले के सैफई गांव में 22 नवंबर, 1939 को जन्‍मे मुलायम सिंह यादव ने शुरुआती जीवन शिक्षक के रूप में शुरू किया और 1967 में पहली बार विधानसभा के सदस्य चुने गये। वह 1977 में रामनरेश यादव के नेतृत्व वाली जनता पार्टी की प्रदेश सरकार में पहली बार मंत्री बने।

1989 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 1996 में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद संयुक्त मोर्चा नीत केंद्र सरकार में वह रक्षा मंत्री भी बने। यादव 2003 से 2007 तक दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में मुलायम सिंह यादव ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी।

PM Modi akhilesh yadav yogi adityanath Rajnath Singh birthday Mulayam Singh Yadav mulayam birthday mulayam siingh birthday mulayam singh mulayam singh birthday mulayam singh birthday news mulayam singh ka birthday mulayam singh yadav (politician) mulayam singh yadav 81 bithday mulayam singh yadav birthday mulayam singh yadav birthday 2015 mulayam singh yadav birthday 2021 mulayam singh yadav birthday cake mulayam singh yadav birthday celebration mulayam singh yadav birthday date mulayam singh yadav ka birthday mulayam singh yadav speech mulayam singh yadav's birthday shivpal singh yadav
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें