Advertisment

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत प्रयागराज जा रहे यात्रियों ने नाचकर जाहिर की खुशी

विदिशा। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब विदिशा जिले के 32 यात्रियों का जत्था हवाई जहाज से...

author-image
Bansal News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत प्रयागराज जा रहे यात्रियों ने नाचकर जाहिर की खुशी

विदिशा। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब विदिशा जिले के 32 यात्रियों का जत्था हवाई जहाज से प्रयागराज यात्रा करेगा। इसमें 8 व्यक्ति सिरोंज के हैं। शनिवार शाम नगरपालिका के सामने मौके पर विधायक और यात्रियों ने नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Advertisment

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हवाई जहाज से सिरोंज के 8 बुजुर्ग हवाई जहाज से प्रयागराज की यात्रा करेंगे। इन सभी के लिए विधायक ने माला पहनाकर रवाना किया। शनिवार शाम नगरपालिका के सामने विधायक उमाकान्त शर्मा ने सभी यात्रियों का फूल माला से स्वागत सत्कार कर इन्हें रवाना किया।

2 लोगों ने यात्रा स्थगित कर दी

दरअसल, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत विदिशा जिले के 32 यात्रियों का जत्था हवाई जहाज द्वारा प्रयागराज यात्रा करेगा। इसमें 10 व्यक्ति सिरोंज के रहेंगे। इनमें से 2 लोगों ने निजी कारणों से यात्रा स्थगित कर दी है। विदिशा जिले के यात्री ग्रुप का प्रभारी सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी के लिए बनाया गया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा 21 मई 2023 को भोपाल से 32 तीर्थ यात्रियों के लिए विमान से प्रयागराज रवाना किया ता। जिसके बाद बाद हवाई जहाज से तीर्थयात्रा काराने वाला एमपी पहला राज्य बन गया है। यहां जानिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन कैसे करें ?

Advertisment

15 किलो वजन का बैग ले जा सकेंगे

हवाई जहाज से तीर्थयात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अधिकतम 15 किलो वजन का बैग ले जाने की अनुमित है। वहीं 7 किलो वजन का हैंड बैग ले जा सकते हैं। भोपाल एयरपोर्ट एक स्पेशल काउंटर तीर्थयात्रियों के लिए बनाया गया है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में कैसे करें आवेदन ?

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023 इसके लिए आवेदक के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dharmasva.mp.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। यहां दिए गए स्टेप्स को फालो करते हुए फार्म भरें।

इन ​बुजुर्गों का होगा चयन

इस तीर्थ दर्शन यात्रा में 65 साल से अधिक उम्र के गैर आयकरदाता की यात्रा कर पाएंगे। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023 योजना के तहत नियमित विमान सेवा (रूटीन फ्लाइट्स) के जरिए प्रदेश के 65 साल से अधिक आयु के (जो आयकरदाता नहीं हैं) बुजुर्ग को प्रदेश के बाहर स्थित चिन्हित तीर्थ स्थानों में से एक या युग्म तीर्थों की यात्रा कराई जाएगी। जिसके लिए इनका चयन कलेक्टर द्वारा किया जाएगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के इच्छुक श्रद्धालु हो जाएं सावधान, दलाल बेच रहे हैं फर्जी पंजीकरण पर्चियां

Bharatiya Janata Party: तेलंगाना में पार्टी नेतृत्व पर मंडराया खतरा, जाने कौन संभालेगा पार्टी

Ambikapur News: पटकुरा पहुंचा 14 हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Advertisment

MP Vidhan Sabha Vacancy: मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

Bhoramdev Temple: सावन माह के सोमवार को बंद रहेगी वीआईपी पूजा, सभी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध

mukhyamantri tirth darshan yojana mukhyamantri tirth darshan yojana mp tirth darshan yojana Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023: MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP Tirth Darshan Yojana
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें