Advertisment

मुग़ल शासक: भारत देश में शासन करने वाले 7 प्रमुख शासक, जानिए उनके नाम

मुगल साम्राज्य की शुरुआत भारत में लगभग 1526 के करीब हुई थी और 1707 तक भारत के हर हिस्से में मुगल शासक का राज हुआ करता था।

author-image
Bansal news
मुग़ल शासक: भारत देश में शासन करने वाले 7 प्रमुख शासक, जानिए उनके नाम

मुग़ल शासक: मुगल साम्राज्य की शुरुआत भारत में लगभग 1526 के करीब हुई थी और 1707 तक भारत के हर हिस्से में मुगल शासक का राज हुआ करता था। 1707 के बाद मुगल साम्राज्य में ज्यादा ताकतवर राजा ना होने के कारण धीरे-धीरे मुगल साम्राज्य का पतन होना शुरू हो गया था। लेकिन 1850 तक मुगल राजाओं ने भारत के कई इलाकों पर राज किया था।

Advertisment

मुगल साम्राज्य की भारत में नींव रखने वाले बाबर का जन्म उज़्बेकिस्तान में हुआ था और वह इस सेंट्रल एशियाई देश से भारत आए थे। भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना करने के कुछ समय बाद ही पहले मुगल शासक बाबर की मृत्यु हो गयी। उसके बाद उनके बेटे हुमायूं ने मुगल साम्राज्य को भारत में और फैलाया।

अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको जरूर जानना चाहिए मुगल साम्राज्य के इतिहास के बारे में क्योंकि अक्सर प्रतियोगी परीक्षा जिसमें इतिहास विषय शामिल होता है उसमें मुगल साम्राज्य से जुड़े कई प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। तो चलिए जानते हैं मुगल साम्राज्य में रहे सभी राजाओं के बारे में-

मुगल शासकों के विवरण निम्नलिखित है-

1. बाबर(Babar)

बाबर मुगल साम्राज्य का संस्थापक था। अपने पिता की ओर से तैमूर का पांचवा एवं माता की ओर से चंगेज खान का चौदहवां वंशज था, 1526 के पानीपत के युद्ध और खानवा के युद्ध के पश्चात इसने मुगल साम्राज्य की स्थापना की थी।

Advertisment

2. हुमायूं(Humayun)

हुमायूँ मुगल साम्राज्य का दूसरा शासक था। इस साम्राज्य पर हुमायूं दो बार शासन किया था। हुमायूं के पहले शासन काल का सबसे बड़ा अवरोधक सूरी वंश के लोग थे, जिनसे हुमायूं युद्ध भी हार चुका था।

हुमायूं को हराने वाले शेरशाह सूरी थे, जिन्होंने सूरी वंश की स्थापना भी की थी। हुमायूं का दूसरा शासन काल पहले वाला से बेहतर था। और इसी शासनकाल में हुमायूं अपना उत्तराधिकारी अपने बेटे अकबर को घोषित किया।

3. अकबर(Akbar):

हुमायूं के बाद मुगलों के गद्दी पर अकबर बैठे। अकबर मुगलों के गद्दी पर बैठने वाला सबसे नवयुवक शासक था जो 13 साल के उम्र में ही शासन पद को संभाल लिया।

Advertisment

अकबर और बैरम खान द्वारा पानीपत के दूसरे युद्ध में हेमू को हराया गया, जिसके परिणाम स्वरुप चित्तौड़गढ़ और रणथंभौर पर अधिग्रहण भी प्राप्त हुआ। अकबर हिंदुओं पर लगे ज़ज़ियाह कर(tax) को भी खत्म किए।

4. जहांगीर(Jahangir)

मुगल साम्राज्य का एक ऐसा शासक था, जिसका संबंध सीधे तौर पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से थे। जहाँगीर अकबर के जेष्ठ पुत्र थे। सलीम अकबर की मृत्यु के पश्चात नूरुद्दीन मोहम्मद जहांगीर के उपनाम से मुग़ल बादशाह बने।

5. शाहजहां(Sahjahan)

मुगलों का एक ऐसा शासक था, जिसने अपने शासनकाल में कला और पुरातत्वविद् का प्रयोग सबसे ज्यादा किया। शाहजहां एक शांतिपुरक शासक था, जिसने अपने कार्यकाल में ताजमहल, जामा मस्जिद, लालकिला, शालीमार गार्डन जैसे प्रमुख कला स्थलों और इमारतों का निर्माण किया गया।

Advertisment

6. औरंगजेब(Aurangzeb)

औरंगजेब, शाहजहां का पुत्र था, शाहजहां के मृत्यु के बाद इस गद्दी पर औरंगजेब बैठा। औरंगजेब के शासक बनने के बाद इन्होंने इस्लामिक कानून के संशोधन के बाद उसके जगह फतवा ए आलमगिरी को रखा गया। औरंगजेब के शासनकाल में गलकोंडा सल्तनत के हीरे के खान पर कब्जा किया गया और लगातार 27 साल से चल रही मराठा विद्रोहियों के साथ युद्ध के बाद मुगल साम्राज्य का विस्तार भी हुआ।

7. बहादुर शाह(प्रथम)

बहादुर शाह(प्रथम) को मौज़्जम खान के नाम से भी जाना जाता है। उनके शासनकाल के बाद से मुगलों का पतन होना शुरू हो गया। क्योंकि इसके बाद से मुगल साम्राज्य में ऐसे शासक नही थे, जिनके पास नेतृत्व और सही फैसले लेने की क्षमता हो।

इनके बाद जहांदर शाह यह मुगलों ने एक ऐसा शासक थे, जिनकी लोकप्रियता शून्य थी, और केवल नाम मात्र के शासन किए।

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादले, 3 IPS सहित 2 DSP अफसरों का ट्रांसफर, यहां देखे पूरी लिस्ट

Hindi Current Affairs MCQs: 08 अगस्त, 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

Exam Preparation Tips: इन 4 टिप्स को रेगुलर फॉलो करें, जीवन में सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता

MP News: खंडवा में कांवड़ यात्रा के दौरान पथराव, गृह मंत्री ने दिए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

Supreme Court ने किस आधार पर निलंबित की Rahul Gandhi की सजा, जानिए पूरी खबर

Mughalempire, History, Indain History, Mughal

History Mughal Indain History Mughalempire
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें