Advertisment

MS Dhoni: धोनी को लेकर बड़ा अपडेट, मिल सकती है टीम इंडिया में बड़ी जिम्मेदारी

author-image
Bansal News
MS Dhoni: धोनी को लेकर बड़ा अपडेट, मिल सकती है टीम इंडिया में बड़ी जिम्मेदारी

MS Dhoni: एक बार फिर भारत का 15 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। इसके पीछे की वजह इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल मुकाबले में मिली 10 विकेट की बड़ी हार रही। गौरतलब है कि आखिरी बार टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में 2013 का चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। लगभग 9 साल बीत जाने के बाद कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट न लाने की वजह से बीसीसीआई एक्शन के मूड में दिखाई दे रहा है। इस वजह से आने वाले दिनों में टीम इंडिया के स्टाफ में बदलाव देखे जा सकते है।

Advertisment

कोच द्रविड़ से बड़ा पद मिल सकता है धोनी को...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया में जो सबसे बड़ा बदलाव होंने वाला है, उसमें पूर्व भारतीय कप्तान धोनी की वापसी है। BCCI सूत्रों के हवाले से 'द टेलीग्राफ' ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम में कोच राहुल द्रविड़ से भी बड़ा पद मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक, कोच राहुल द्रविड़ के वर्क लोड को कम करने के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी में बंटवारा किया जाएगा।

BCCI चाहता है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव का पूरा फायदा मिले। ऐसे में खबर आ रही है कि BCCI महेंद्र सिंह धोनी को ‘डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ नियुक्त कर सकता है। इसका फैसला इस महीने के आखिर में होने वाली एपेक्स काउंसिल की बैठक में महेंद्र सिंह धोनी पर फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के साथ-साथ 2011 का वनडे वर्ल्ड कप भी जीता है। इसके अलावा धोनी के ट्रॉफी लिस्ट में 2013 का चैंपियंस ट्रॉफी भी है।

Team india T20 World Cup semifinal ms dhoni indian cricket England director of cricket big role
Advertisment
चैनल से जुड़ें