Advertisment

MS Dhoni: टीम इंडिया के धुआंधार क्रिकेटर धोनी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी ! जानिए कब BCCI करेगा खुलासा

author-image
Bansal News
MS Dhoni: टीम इंडिया के धुआंधार क्रिकेटर धोनी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी ! जानिए कब BCCI करेगा खुलासा

 MS Dhoni: देश हो या फिर विदेश टीम इंडिया के धुआंधार क्रिकेटर महेन्द्रसिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम जहां पर चर्चा में रहता है वहीं पर जल्द ही भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है जिसके लिए भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है।

Advertisment

जानिए क्यों दी जा रही है जिम्मेदारी

आपको बताते चलें कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल को लगता है कि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए तीनो फॉर्मेट में मैनेजमेंट का काम करना थोड़ा भारी है. इसे देखते हुए बीसीसीआई कोचिंग की भूमिकाओं को बांटने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि, बीसीसीआई धोनी को शामिल करने और टीम इंडिया के स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रयास कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस महीने के अंत में होने वाली एपेक्स काउंसिल बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी।

आईपीएल 2023 से ले सकते है संन्यास

आपको बताते चलें कि, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 के खेल से संन्यास ले सकते हैं. जिसके बाद बीसीसीआई उनके अनुभव औऱ टेक्निक का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. भारत को दो बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया के साथ खासतौर पर टी20 टीम को चलाने के लिए कहा जा सकता है। इसे लेकर बताया जा रहा है कि, धोनी को कब और क्या जिम्मेदारी सौपी दी जाएगी इसे लेकर बीसीसीआई के ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है खबर है कि, उन्हें ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ बनाया जा जा सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट न्यूज MS Dhoni can become Director of Cricket ms dhoni Cricket News in Hindi cricket latest updates BCCI
Advertisment
चैनल से जुड़ें