Advertisment

MS Dhoni: IPL से पहले प्रैक्टिस करते दिखे एमएस धोनी, वीडियो आया सामने, देखें

MS Dhoni: IPL से पहले प्रैक्टिस करते दिखे एमएस धोनी, वीडियो आया सामने, देखें MS Dhoni: MS Dhoni seen practicing before IPL, video surfaced, see

author-image
Bansal News
MS Dhoni: IPL से पहले प्रैक्टिस करते दिखे एमएस धोनी, वीडियो आया सामने, देखें

MS Dhoni: आईपीएल 2023 (IPL 2023) आने में अभी लगभग 3 महीने का समय है, लेकिन इससे पहले ही पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) में महेंद्र सिंह धोनी अभ्यास करते दिखाई दिए। इस दौरान उनका वहीं पुराना अंदाज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस करते वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisment

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी प्रैक्टिस करते नजर आ रहे है। इस दौरान वह डिफेंसिव शॉट्स के साथ-साथ बड़े शॉट्स खेलने का भी अभ्यास कर रहे है। देखें वीडियो...

माना जा रहा है कि आईपीएल का 16वें सीज़न धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में धोनी चाहेंगे कि उनकी कप्तानी में चेन्नई एक बार फिर खिताब जीते। इस बार के आईपीएल में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनके बल्ले से कुछ शानदार पारियां देखने को मिलें। पिछले सीजन की बात करें तो वह चेन्नई के लिए बेहद खराब रहा था। आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतने में कामयाब रही थी और अंक तालिका में 9वें नंबर पर रही थी।

Advertisment

IPL 2023 के लिए CSK की टीम

ऋतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉनवे, सुभ्रांशु सेनापति, अजिंक्य रहाणे, शैक रशीद, महेंद्र सिंह धोनी, अम्बाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, मोईन अली, शिवम् दुबे, मिचेल सेंटनर, ड्वेन प्रेटोरियस, बेन स्टोक्स, निशांत सिंधु, काइल जेमिसन, भगत वर्मा, अजय जादव मंडल, महेश तीक्षणा, रविंद्र हंगरगेकर, सिमरनजीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे, दीपा चाहर, महेश पथिराना।

प्रैक्टिस वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स एमएस धोनी का वीडियो एमएस धोनी का प्रैक्टिस एमएस धोनी आईपीएल न्यूज आईपीएल का 16वां सीजन आईपीएल 2023 Practice Video MS Dhoni's Video MS Dhoni's Practice Video MS Dhoni's Practice ms dhoni IPL news IPL 2023 Chennai Super Kings 16th season of IPL
Advertisment
चैनल से जुड़ें