Advertisment

Anant-Radhika 2nd Pre-Wedding: एम एस धोनी, सलमान, आलिया स्पेन के लिए हुए रवाना, सेलिब्रिटी एसेंट पर होंगे फंक्शन

Anant-Radhika Pre-wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

author-image
Ujjwal Rai
Anant-Radhika 2nd Pre-Wedding: एम एस धोनी, सलमान, आलिया स्पेन के लिए हुए रवाना, सेलिब्रिटी एसेंट पर होंगे फंक्शन

Anant-Radhika 2nd Pre-Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले उनके दूसरे प्री-वेडिंग (Anant-Radhika 2nd Pre-Wedding) की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Advertisment

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इस दिन होगा प्री-वेडिंग

बता दें कि दूसरे प्री-वेडिंग (Anant-Radhika 2nd Pre-Wedding) का आयोजन 28 से 30 मई के बीच होगा। इस दौरान सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से लेकर कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

प्री-वेडिंग के लिए रवाना हुए मेहमान

अनंत-राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग (Anant-Radhika 2nd Pre-Wedding) के लिए एक्टर रणवीर सिंह, रणवीर कपूर और आलिया भट्ट स्पेन के लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा एक्टर सलमान खानदर को भी मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Advertisment

निर्वाण-खान

सलमान के भतीजे निर्वाण खान को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। बताया जा रहा है कि दोनों अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग के लिए रवाना हो गए हैं।

एम एस धोनी हुए रवाना

ms-dhoni

अनंत-राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग (Anant-Radhika 2nd Pre-Wedding) के लिए मशहूर इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की भी तस्वीरे सामने आई हैं। एम एस धोनी को पत्नी साक्षी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

लग्जरी क्रूज पर होंगे फंक्शन

अनंत-राधिका की सेकंड प्री-वेडिंग सेरेमनी (Anant-Radhika 2nd Pre-Wedding) जिस क्रूज पर होगी, उसका नाम ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ है, जो कि माल्टा में बना है। ये 28 मई को इटली के पालेर्मो पोर्ट से रवाना होगा और 4380 किलोमीटर का सफर कर सदर्न फ्रांस पहुंचेगा।

Advertisment

अंबानी परिवार इस लग्जरी क्रूज पर लगभग 800 मेहमानों की मेजबानी करेंगे। यह क्रूज तीन दिनों में 4380 किमी की दूरी तय करेगा और इटली से दक्षिणी फ्रांस तक जाएगा।

इसके अलावा 600 हॉस्पिटैलिटी स्टाफ भी क्रूज पर मौजूद रहेंगे।

मार्च में हुआ था पहला प्री-वेडिंग

अनंत-राधिका की पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी 1 मार्च से 3 मार्च के बीच हुई थी। ये फंक्शन जामनगर में रिलायंस कंपनी के एनिमल रेसक्यू सेंटर ‘वनतारा’ में हुआ था।

इस दौरान देश-दुनिया कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थीं।

ये भी पढ़ें: Cannes Film Festival 2024: किस भारतीय एक्ट्रेस को कांस में पहली बार मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड?

Advertisment

Bigg Boss: बिग बॉस के इस विनर की एक बार फिर बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में एडमिट

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें