Advertisment

MS Dhoni Idol: धोनी ने बताया कौन था उनका क्रिकेट आइडल, देखें वीडियो...

author-image
Bansal News
MS Dhoni Idol: धोनी ने बताया कौन था उनका क्रिकेट आइडल, देखें वीडियो...

MS Dhoni Idol: हमेशा सोशल मीडिया से दूर रहने वाले भारत के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकर बता ही दिया कि उनका क्रिकेटिंग आइडल कौन था। स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें आखिर बताना पड़ ही गया। आइए जानते है।

Advertisment

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने बीते गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने स्वीकार किया कि सचिन तेंदुलकर उनके क्रिकेट के आइडल थे और वह बड़े होकर मास्टर ब्लास्टर की तरह खेलना चाहते थे। भारत के विश्व कप विजेता कप्तान ने वीडियो में कहा कि उन्होंने सचिन की तरह खेलने की कोशिश की लेकिन बाद में महसूस किया कि उनके खेलने का अंदाज अलग है और वह उनकी तरह नहीं खेल सकते। देखें वीडियो...

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1580532923815854080?s=20&t=Ndl4ZsbGdMYNfOOEAiOCoQ

धोनी ने कहा, "जब मैं तुम्हारी उम्र में बड़ा हुआ, मैं उसे खेलते हुए देखता था और हमेशा सोचता था कि मैं उसकी तरह खेलना चाहता हूँ, लेकिन नहीं कर सकता। मेरे दिल के अंदर मैं हमेशा उसकी तरह खेलना चाहता था, वह बड़ा हो रहा था।"

Advertisment

बता दें कि आखिरी बार धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2022 खेला था और वो लीग के 2023 सीजन भी खेलेंगे। वहीं सचिन की बात करें तो यह विश्व चैंपियन और 100 शतकधारी बल्लेबाज ने भारत के लिए कुल 5 विश्व कप खेले है। धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2007 और 2011 विश्व कप खिताब अपने नाम किया था जिसमें सचिन की अहम भागीदारी रही थी।

cricket news CSK MS Dhoni idol MS Dhoni on Sachin Sachin World Cup
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें