Advertisment

MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ने अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया 42वां जन्मदिन, देखें वीडियो

author-image
Bansal news
MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ने अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया 42वां जन्मदिन, देखें वीडियो

MS Dhoni Birthday: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर जहां उनके फैंस कटआउट लगा रहे थे और जगह-जगह पर केक काटकर सेलिब्रेट कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर धोनी ने एक बार फिर से अपनी सादगी का उदाहरण दिया। उन्होंने इस स्पेशल दिन को अपने फॉर्म पर सेलिब्रेट किया। जिसका एक वीडियो धोनी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया गया है।

Advertisment

धोनी ने पालतू कुत्तों के साथ मनाया जन्मदिन

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अंदाज निराला है और वे हमेशा अपने फैंस का दिल खुश करते रहते हैं। ऐसे में धोनी ने 42वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन की एक झलक पेश की जिसे हर तरफ पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपने पालतू कुत्तों के साथ बर्थडे मना रहे हैं। इसमें वे पहले केक काटते हैं और खुद खाने से पहले अपने कुत्तों के खिलाते हैं।

https://twitter.com/MSDhoniii_7/status/1677715303223132161?s=20

फैंस द्वारा पसंद किया जा रहा अंदाज

सोशल मीडिया पर 5 महीने बाद कोई पोस्ट करने वाले धोनी ने इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो में कैप्शन में लिखा कि ‘आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक।’ धोनी द्वारा शेयर किया गया वीडियो फैन्स को खूब पसंद आया. 30 मिनट से भी कम समय में वीडियो पर 13 लाख लाइक्स और 90 हजार कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस ने कमेंट्स में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:

Vande Bharat: एसी चेयर कार, एग्जीक्यूटिव श्रेणी के किराये में इतने फीसदी तक की करेगा कटौती रेलवे, जानें विस्तार से

Advertisment

Sourav Ganguly: गांगुली ने धोनी को प्रमोट नहीं किया होता, तो नहीं बन पाते इतने महान खिलाड़ी

Pandit Dhirendra Shastri: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस कंपनी पर ठोका 100 करोड़ का जुर्माना, जानें पूरा मामला

UCC Issues: UCC को लागू करने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम बनी आजाद ने दिए बयान, जानें क्या कहा

Advertisment
MSD7 ms dhoni Mahendra Singh Dhoni Maahi dhoni birthday Dhoni Captain Cool Dhoni Captain Cool
Advertisment
चैनल से जुड़ें