Advertisment

Panchak January 2024: सावधान आज रात से शुरु हो रहे हैं मृत्यु पंचक, क्या करें, क्या नहीं

Panchak January 2024: सावधान आज रात से शुरु हो रहे हैं मृत्यु पंचक, क्या करें, क्या नहीं, पूरी खबर पढ़ें बनल न्यूज़ पर

author-image
Preeti Dwivedi
Panchak 2023: क्या कहलाते हैं

panchak

Panchak January 2024: नए साल 2024 (New Year 2024) के पहले पंचकों की शुरुआत आज शनिवार की रात से हो रही है। इस बार के पंचक, मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak 2024) हैं। अगर आप भी कुछ शुभ काम करने की सोच रहे है तो आज से 13 जनवरी से पांच दिन संभलकर तक आपको संभल कर रहना होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद से जानते हैं कि पंचक जनवरी (January Panchak 2024) में कब से कब तक रहेंगे।

Advertisment

संबंधित खबर: Panchak : पंचक के 5 रहस्य, जानें और सतर्क रहें

जनवरी में पंचक कब से शुरू हो रहे हैं

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार नए साल (New Year 2024) के पहले महीने यानि जनवरी में पंचकों की शुरूआत आज 13 जनवरी से हो रही है। 13 जनवरी की देर रात यानि अलसुबह 3:14 मिनट से होगी। जिनकी समाप्ति 18 जनवरी को सुबह 8:17 को होगी।

शनिवार से शुरू होंगे मृत्यु पंचक 

हिन्दु पंचांग (Hindi Panchank) के अनुसार इस बार जनवरी में पंचकों की शुरूआत शनिवार से हो रही है। इसलिए इस बार के पंचक, मृत्यु पंचक कहलाएंगे। पंचकों के शुरू होने वाले दिनों के आधार पर उनका नाम रखा जाता है।

ऐसे होती है पंचक की गिनती

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कहने तो पंचक पांच दिन के होते हैं, लेकिन ज्योति​षीय गणना के अनुसार नक्षत्र (Nakshatra) साढ़े चार दिन के नक्षत्र होते हैं। जिनमें से घनिष्ठा नक्षत्र (Dhanishta Nakshatra) का आधा नक्षत्र गिना जाता है। इसके बाद चार नक्षत्र गिनकर पंचक बनते हैं।

Advertisment

संबंधित खबर:

आखिर क्या होते हैं पंचक

ज्योतिष में कुछ नक्षत्रों को अत्यंत अशुभ मानते हुए उसमें कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं की जाती है। ज्योतिष के अनुसार धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती समेत पांच नक्षत्रों की युति अत्यंत ही अशुभ मानी जाती है।

ज्योतिष के अनुसार कुंभ (Kumbh Rashi) और मीन राशि (Meen Rashi) में चंद्रमा को गोचर पंचक कहलाता है। ऐसा माना जाता है कि पंचकों में घर के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर परिवार को भी मृत्यु तुल्य, कष्ट को भोगना पड़ता है।

कितने प्रकार का होता है पंचक

पंचांग के अनुसार यदि पंचक रविवार को पड़े तो रोग पंचक और सोमवार को पड़े तो राज पंचक (Raj Panchak 2024) कहलाता है। इसी प्रकार यदि पंचक मंगलवार को पड़े तो अग्नि पंचक (Agni Panchak 2024) और शुक्रवार को पड़े तो चोर पंचक (Chor Panchak 2024) कहलाता है। जबकि शनिवार के दिन पड़े वाले पंचक को मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak 2024) कहा जाता है। इसके अलावा बुधवार और गुरुवार को सोमवार और मंगलवार के पंचक को माना जा सकता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:

Poisonous Non-Veg UP News: कहीं आप भी तो हाइवे किनारे ढाबों पर नहीं खाते नॉनवेज….ये खबर पढ़कर चौंक जाएंगे

Makar Sankranti 2024: इस साल कब है मकर संक्रांति, 14 या 15 जनवरी, यहां जानें सही तिथि

India Afghanistan Match: इंदौर के होलकर स्टेडियम में कल होगा भारत-अफगानिस्तान का मैच, मैच से पहले शुरू हुआ कालाबाजारी का खेल!

Advertisment

महादेव सट्टा ऐप में अमित अग्रवाल और नितेश टिबरेवाल को ED ने किया अरेस्ट

MP Pension Rule: MP सरकार ने किया पेंशन नियमों में बदलाव, अब नहीं रुकेगी किसी सरकारी कर्मचारी की पेंशन; जानें पूरी खबर

Bansal News panchak january Mrityu Panchak 2024 in hindi Mrityu Panchak 2024 Mrityu Panchak 2024 in hindi panchak january 2024 panchak january 2024 in hindi when mrityu panchak will be start in january 2024 in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें