Advertisment

River Ambulance : शिवराज सरकार की नई सेवा, अब नर्मदा नदी में भी चलेगी एंबुलेंस

River Ambulance : शिवराज सरकार की नई सेवा, अब नर्मदा नदी में भी चलेगी एंबुलेंस MPs Shivraj government started River Ambulance in Kukshi district vkj

author-image
deepak
River Ambulance : शिवराज सरकार की नई सेवा, अब नर्मदा नदी में भी चलेगी एंबुलेंस

River Ambulance : मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार प्रदेश की जनता के हितों के लिए समय समय पर नई नई योजनाएं और सुविधाएं देती आई है। हाल ही में शिवराज सरकार ने जनता के लिए एक नई सौगात दी है। सरकार ने नदी एंबुलेंस (River Ambulance) सेवा की सौगात दी है। जी हां नदी एंबुलेंस(River Ambulance), सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा।

Advertisment

दरअसल, शिवराज सरकार ने नर्मदा नदी के किनारे बस आदिवासी इलाकों के लोगों को राहत देने के लिए और उनको सशक्त करने के लिए नदी एंबुलेंस (River Ambulance) सेवा की शुरूआत की है। शिवराज सरकार ने इसकी शुरूआत प्रदेश के धार जिले के कुक्षी से शुरू की है। और इसका शुभारंभ प्रदेश सरकार के मंत्री राज्य  राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने किया है।

गुजरात और महाराष्ट्र को भी मिलेगा लाभ

आपको बता दें कि धार जिले के कुक्षी में शुरू हुई नदी एंबुलेंस, (River Ambulance) नदी में चलेगी, जो 100 किमी के रेडियम की दूरी तय करेगी। जो अलीराजपुर, बड़वानी और धर जिलों में अपनी सेवाएं देगी। इस खास एंबुलेंस (River Ambulance) में 10 ऑक्सीजन सिलेंडर, जरूरी किट और दवाओं से लैस रहेगी। खास बात यह है कि इस एंबुलेंस (River Ambulance) से मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Advertisment

कब कहा चलेगी नदी एंबुलेंस

शिवराज सरकार की यह खास एंबुलेंस (River Ambulance) का मकसद नदी किनारे बसे लोगों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। नदी एंबुलेंस (River Ambulance) कब कहा और कैसे चलेगी इसकी बात की जाए तो यह नदी एंबुलेंस (River Ambulance) धार जिले में बुधवार, गुरुवार को रहेगी। इसके बाद शुक्रवार को आलीराजपुर में तो रविवार को सरदार सरोवर के बैक वाटर के गांवों में चलेगी। इस नदी एंबुलेंस (River Ambulance) को सप्ताह में करबी 5 दिन चलाया जाएगा। आपको बता दें कि यह नदी एंबुलेंस (River Ambulance) 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। एंबुलेंस (River Ambulance) में हमेशा डॉक्टर तैनात रहेगा।

मध्यप्रदेश नदी एंबुलेंस नदी एंबुलेंस मध्यप्रदेश नदी एंबुलेंस कुक्षी नदी एंबुलेंस river Ambulance mp River Ambulance in Kukshi district River Ambulance in Kukshi river Ambulance mp river Ambulance mp kukshi River Ambulance madhya pradesh latest news madhya pradesh ambulance service
Advertisment
चैनल से जुड़ें