Advertisment

MPPSC: स्थगित हुई दिसंबर में होने वाली दो परीक्षाएं,जानें क्या होगी नई तारीख!

MPPSC : स्थगित हुई दिसंबर में होने वाली दो परीक्षाएं,जानें क्या होगी नई तारीख!MPPSC: Two exams to be held in December postponed, know what will be the new date!

author-image
Bansal News
MPPSC: स्थगित हुई दिसंबर में होने वाली दो परीक्षाएं,जानें क्या होगी नई तारीख!

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश लोक सेवा एमपीपीएससी (MPPSC) ने अभ्यार्थियों को फिर एक बार झटका दिया है। दरअसल एमपीपीएससी (MPPSC) ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी परीक्षा (ADPO) और DSP रेडियो 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बता दें कि ये दोनों ही परीक्षाएं दिसंबर में ओएमआर-आधारित लिखित मोड में आयोजित होनी थी लेकिन इसके पहले ही एमपीपीएससी ने नोटिस जारी करते हुए इन दोनों ही परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इन परीक्षाओं की नई तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी, अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी अधिकारिक वेबसाइट http://mppsc.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Advertisment

इन पदों पर होनी है भर्ती
एमपीपीएससी ने जुलाई और अगस्त में एडीपीओ परीक्षा सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया था। एडीपीओ परीक्षा सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के लिए कुल 92 पदों पर भर्ती होनी है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी (DSP) रेडियो के लिए 13 पद रखे गए हैं जिसे लेकर जुलाई में नोटिफिकेश जारी किया गया था। वहीं इन दोनों ही पदों परीक्षाएं 5 और 19 दिसंबर को होनी थी जिसे एमपीपीएससी ने स्थगित कर दिया है।

इससे पहले भी हो चुकी है परीक्षाएं स्थगित
बता दें कि एमपीपीएससी (MPPSC) ने इससे पहले सहायक प्रबंधक परीक्षा और मेडिकल ऑफिसर की साक्षात्कार परीक्षा को स्थगित किया था। मेडिकल ऑफिसर की साक्षात्कार परीक्षा ग्वालियर हाईकोर्ट द्वारा स्थगित की गई थी। दरअसल यह नियुक्तियां साक्षात्कार के ही आधार पर होनी थी। जिसे हाईकोर्ट ने स्थगित कर दिया था। जानकारी के मुताबिक इस साक्षात्कार परीक्षा के विरोध में उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर में यह याचिका अधिवक्ता गौरव मिश्रा के माध्यम से प्रस्तुत की गई थी। उनका कहना था कि यह परीक्षा पूर्ण रुप से साक्षात्कार पर आधारित नहीं की जा सकती है। वहीं याचिका के आधार पर हाईकोर्ट ने इस साक्षात्कार परीक्षा को स्थगित कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर से मध्यप्रदेश लोक सेवा ने दिसंबर में होने वाली दो परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी mppsc.nic.in की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं

Pradesh Breaking Hindi PPSC mpsc posts mppsc radio dsp exam pattern mppsc radio dsp exam MPPSC Medical Officer mppsc exam postponed mppsc dsp radio postpone mppsc dsp radio exam mppsc dsp post information in hindi mppsc dsp post exam mppsc dsp computer postponed mppsc dsp (radio) & dsp (computer) examination mppsc adpo postpone mppsc adpo exam postponed MPPSC MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi medical officer exam Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya m ppsc new post 2021 Interview Hindi NewsMadhya Pradeh News Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news High Court hamradioconcepts gwaliors News Gwalior exam postponed DSP(Radio) dsp radio strategy dsp radio postponed dsp radio exam postponed dsp computer postponed canceled application adpo postponed ADPO Exam
Advertisment
चैनल से जुड़ें