Advertisment

भोपाल के सब्जी वाले का बेटा बना असिस्टेंट डायरेक्टर: राजधानी की रमशा बनी DSP, दीपिका के टॉपर बनने की कहानी भी जानें

MPPSC Result Topper List: भोपाल के सब्जी वाले का बेटा बना असिस्टेंट डायरेक्टर, राजधानी की रमशा अंसारी बनी DSP, दीपिका पाटीदार के टॉपर बनने की कहानी भी जानें

author-image
BP Shrivastava
MPPSC Result Topper List

MPPSC Result Topper List: लगातार अभ्यास और कड़ी मेहनत से सफलता जरूर मिलती है। ऐसी ही कहानी भोपाल के आशीष सिंह चौहान की है। आशीष ने शनिवार को घोषित एमपीपीएससी 2022 के रिजल्ट में सफलता हासिल की है। आशीष स्कूल शिक्षा विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर बने हैं। आशीष के पिता भोपाल के बैरागढ़ में सब्जी बेचते हैं। राज्य सेवा आयोग की परीक्षा में राजधानी की रमशा अंसारी को भी कामयाबी मिली है। वे डीएसपी बनीं हैं।

Advertisment

यहां बता दें, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने शनिवार को राज्य सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी किया। इसमें 456 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी। राज्य सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा 8 जनवरी से 12 जनवरी 2024 के बीच हुई। इसके रिजल्ट 7 जून 2024 को आया। इसके बाद कैंडिडेट के इंटरव्यू 11 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 के बीच हुए थे। अब 18 जनवरी 2025 को फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया।

MPPSC की टाॅपर दीपिका ने कहा- चार प्रयास में असफल रही, 5वें में मिली बड़ी सफलता

publive-image

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 में देवास की दीपिका पाटीदार ने टॉप किया है। दीपिका ने बताया कि उन्होंने 10वीं तक की शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से पूरी की है। उसके बाद 11th -12th की पढ़ाई पाटीदार समाज के बोर्डिंग स्कूल से की। स्नातक की शिक्षा होल्कर साइंस कॉलेज की। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की। दीपिका ने कहा कि पिछले चार प्रयास में सफलता नहीं मिली, लेकिन पांचवें प्रयास में बहुत बड़ी कामयाबी मिली है।
उन्होंने कहा, महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। यदि महिलाएं पढ़-लिख जाएंगी तो बहुत सारी परेशानियां स्वत: ही दूर हो जाएंगी। दीपिका ने यह भी कहा कि वे जिम्मेदारी के दौरान पूरी कोशिश रहेगी कि महिलाओं को शिक्षिति किया जाए।

Advertisment

MPPSC 20222 में दीपिका ने पहले स्थान पर रहते हुए 902.75 अंक प्राप्त किए। दीपिका ने स्नातक करने के बाद पीएससी की तैयारी भी इंदौर रहकर की।

आशीष ने कहा- पिता सब्जी का ठेला लगाते हैं

publive-image

आशीष सिंह चौहान ने 841 अंक हासिल कर शिक्षा विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर का पद हासिल किया है। आशीष ने अपनी सफलता का श्रेया अपने माता-पिता, परिवार वालों के साथ गुरुओं को दिया है। उन्होंने बताया कि मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, मैंने बैरागढ़ के सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद हमीदिया कॉलेज से बीए, एमए किया है।

आशीष ने बताया कि हम बैरागढ़ में किराये के मकान में रहते थे। मेरे पिता अजब सिंह सब्जी का ठेला लगाते हैं, कभी-कभी फेरी का भी काम करते हैं। परिवार में बड़े भैया साड़ी की दुकान पर बैठते हैं। मेरी मां संगीता चौहान एक गृहणी हैं। आशीष ने बताया में फिलहाल में इन दिनों इंदौर से पीएचडी कर रहा हूं।

Advertisment

'सफलता में परिवार और गुरुओं का पूरा सपोर्ट'

आशीष ने बताया कि वे रोजाना 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई करते थे। साथ ही कहा कि एग्जाम के दौरान कभी टाइम देखकर पढ़ाई नहीं की। फैमिली ने मेरा बहुत सपोर्ट किया है। हम करीब 12 साल से किराये के मकान में रह रहे हैं। फिर भी भाई और पिताजी ने कभी नहीं कहा कि तुम्हें हमारा हाथ बंटाना है। वह हमेशा मेरी पढ़ाई को लेकर सपोर्ट करते थे। वह हमेशा मुझे प्रेरित भी करते रहे, आज यह रिजल्ट मैं अपने परिवार और अपने गुरुओं की वजह से ही हासिल कर सका हूं।

रमशा अंसारी का डीएसपी के लिए चयन

[caption id="attachment_739980" align="alignnone" width="1013"]publive-image रमशा अंसारी अपने परिवार के साथ।[/caption]

भोपाल की रमशा अंसारी का एमपीपीएससी से डीएसपी के लिए चयन हुआ है। रमशा ने एक्सीलेंस कॉलेज से बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया है। रमशा ने एमपीपीएससी के इस एग्जाम में 878 अंक हासिल किए हैं। रमशा के पिता मोहम्मद अंसारी कृषि विभाग में यूडीसी, मां संजीदा अंसारी हाउस वाइफ हैं। तीसरी बार में उन्हें यह सफलता मिली है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: भोपाल में आज आर्मी मैराथन: विजय और सेना दिवस पर राजधानी में दौड़ेंगे हजारों धावक, 10 लाख की इनामी राशि

'रमशा चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहती हैं'

रमशा ने बताया कि वह हमेशा ही चुनौतियों के लिए तैयार रहती हैं। रमशा डिप्टी कलेक्टर में भी फर्स्ट वेटिंग रही है। रमशा ने बताया कि मेरा सक्सेस का फॉर्मूला यही रहा कि, मैं हमेशा मेंटली, फिजिकली दोनों तौर पर हर तरह के चैलेंजेज के लिए तैयार रही। मैं हमेशा से ही रियलिटी को एक्सेप्ट करती हूं। मैं रोजाना 11 से 12 घंटे पढ़ाई करती थी। परिवार ने बहुत सपोर्ट किया। परिवार वाले हमेशा पढ़ाई को लेकर मोटिवेट करते थे।

MPPSC Result: राज्य सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट, 87-13 प्रतिशत फॉर्मूले से 394 कैंडिडेट की लिस्ट जारी, दीपिका बनीं टाॅपर 

Advertisment

MPPSC Result

MPPSC Result: मध्यप्रदेश की राज्य सेवा परीक्षा 2022 (MPPSC 2022) का फाइनल रिजल्ट शनिवार 18 जनवरी को जारी किया गया। इस रिजल्ट में 394 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। ये कैंडिडेट्स 456 पोस्ट के लिए आयोजित परीक्षा में चुने गए हैं। हालांकि 62  पदों का रिजल्ट अभी आना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Vegetable Vendor's Son Select MPPSC SabjiWale Ka Beta Select MPPSC Ramsha Ansari MPPSC Result Bhopal Deepika Patidar Ashish Singh Chauhan
Advertisment
चैनल से जुड़ें