Advertisment

MPPSC Result: राज्य सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट, 87-13 प्रतिशत फॉर्मूले से 394 कैंडिडेट की लिस्ट जारी, दीपिका बनीं टॉपर

MPPSC Result: मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी किया, 87-13 प्रतिशत फॉर्मूले से 394 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की गई

author-image
BP Shrivastava
MPPSC Result

MPPSC Result: मध्यप्रदेश की राज्य सेवा परीक्षा 2022 (MPPSC 2022) का फाइनल रिजल्ट शनिवार 18 जनवरी को जारी किया गया। इस रिजल्ट में 394 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। ये कैंडिडेट्स 456 पोस्ट के लिए आयोजित परीक्षा में चुने गए हैं। हालांकि, 62 पदों का रिजल्ट आना बाकी है। इस परीखा में देवास की दीपिका पाटीदार ने टॉप किया है।

Advertisment

MPPSC रिजल्ट को 87-13 प्रतिशत के Formula के आधार पर जारी किया गया है। MPPSC 2022 की मुख्य परीक्षा 8 से 13 जनवरी 2023 तक आयोजित हुई थी। इसके इंटरव्यू नवंबर और दिसंबर 2024 में हुए थे।

mppsc result list

दीपिका पाटीदार ने कहा- 5वें प्रयास में मिली बड़ी सफलता

publive-image

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 में देवास की दीपिका पाटीदार ने टॉप किया है। दीपिका ने बताया कि उन्होंने 10वीं तक की शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से पूरी की है। उसके बाद 11th -12th की पढ़ाई पाटीदार समाज के बोर्डिंग स्कूल से की। स्नातक की शिक्षा होल्कर साइंस कॉलेज की। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की। दीपिका ने बताया कि पांचवें प्रयास में उन्हें ये सफलता मिली है। दीपिका ने पहले स्थान पर रहते हुए 902.75 अंक प्राप्त किए।  दीपिका ने स्नातक करने के बाद पीएससी की तैयारी भी इंदौर रहकर की।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने शनिवार को राज्य सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। पहले स्थान पर 902.75 अंक प्राप्त कर देवास निवासी दीपिका पाटीदार रही हैं, जिसने स्नातक करने के बाद पीएससी की तैयारी भी इंदौर रहकर दीपिका ने की।

Advertisment

टॉप-10 में 6 लड़कियां

दीपिका पाटीदार (902.75) पहले नंबर पर रहीं। इनके बाद दूसरा स्थान आदित्य नारायण तिवारी (897.50) और तीसरा स्थान सुरभि जैन 893 अंक के साथ रहीं।

  1. दीपिका पाटीदार
  2. आदित्य नारायण तिवारी
  3. सुरभि जैन
  4. महिमा चौधरी,
  5. धर्मप्रकाश मिश्रा,
  6. शानू चौधरी,
  7. स्वाति सिंह,
  8. उमेश अवस्थी,
  9. कविता देवी यादव
  10. प्रत्यूष श्रीवास्तव।

इस परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के 24 पदों पर 11 महिलाओं का चयन हुआ।

महिलाओं ने बाजी मारी, डिप्टी कलेक्टर और DSP दोनों में टॉपर

MPPSC 2022 रिजल्ट में महिलाओं का दबदबा रहा। इसमें दीपिका पाटीदार ने टॉप किया है। वहीं 24 डिप्टी कलेक्टर के पदों में से 11 पद महिलाओं के खाते में गए हैं, जबकि उनके लिए 8 पद ही आरक्षित थे। वहीं 87-13 फीसदी फार्मूले के तहत अभी 87 फीसदी का ही अंतिम रिजल्ट जारी हुआ है और 405 पदों पर भर्ती की गई है। डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी दोनों में ही महिलाएं टॉपर हैं।

Advertisment

publive-image

कुल 456 पदों के लिए हुई थी यह परीक्षा

दो साल पहले 30 दिसंबर 2022 को इसके लिए विज्ञापन जारी हुआ था। इसमें कुल 456 पदों पर भर्ती होना थी। इसकी परीक्षा 8 जनवरी से 13 जनवरी 2024 तक हुई और मेंस परीक्षा का रिजल्ट 7 जून को जारी हुआ। इसके बाद 11 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक इसके इंटरव्यू हुए और अब अंतिम रिजल्ट जारी किया गया है।

24 बने डिप्टी कलेक्टर, दीपिका पाटीदार टॉपर

टॉपर दीपिका पाटीदार रही। इसके बाद क्रमश: आदित्य तिवारी, सुरभि जैन, महिमा चौधरी, धर्म मिश्रा, शानू चौधरी, स्वाति सिंह, उमेश अवस्थी, कविता देवी यादव, प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रियांशी जैन, आयशा अंसारी, संस्कार बावरिया, रोहित लोधी, अनिल कछावरे, रोहित राणावात, वैशाली सोलंकी, गैलेक्सी नागपुरे, निशांत भूरिया, ममता चौहान, श्रुति भायडिया, संदीप परास्ते, कमल मंडलोई और सागर जैन हैं। इस परीक्षा में महिलाओं के लिए 8 ही पद थे लेकिन 11 पर महिलाएं सिलेक्ट हुई हैं।

ये भी पढ़ें: Bhopal GG Flyover: अब एमपी नगर के जाम में नहीं फंसेंगे आप, 5 मिनट में पहुंचेंगे गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर

Advertisment

डीएसपी में भी महिला टॉपर

डिप्टी कलेक्टर के साथ ही डीएसपी में भी महिला ने टॉप किया है। इसमें कुल 19 पद थे। टॉपर रमशा अंसारी है। वहीं डीएसपी के 19 पदों में 8 पद महिलाओं ने लिए हैं, जो उनके के लिए आरक्षित 6 पदों से अधिक हैं।

ये भी पढ़ें:  नीरज चोपड़ा समेत 6 खिलाड़ियों की मां को जीजी माता सम्मान

mppsc result MPPSC Result 2022 MPPSC Result Toper List
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें