Advertisment

MPPSC : स्थगित हुई एपीपीएससी की परीक्षा, जानें क्या होगी नई तारीख!

MPPSC : स्थगित हुई एपीपीएससी की परीक्षा, जानें क्या होगी नई तारीख!MPPSC: APPSC exam postponed, know what will be the new date!

author-image
Bansal News
MPPSC : स्थगित हुई एपीपीएससी की परीक्षा, जानें क्या होगी नई तारीख!

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा एमपीपीएससी (MPPSC) के अभ्यार्थियों को फिर एक बार झटका लगा है। दरअसल एमपीपीएससी (MPPSC) ने 24 अक्टूबर 2021 को आयोजित होने वाली सहायक प्रबंधक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बता दें कि एमपीपीएसी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (Public Health and Family Welfare Department) में भर्ती को लेकर 7 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया था। वहीं इन पदों पर परीक्षा 24 अक्टूबर को होनी थी, जिसे एमपीपीएससी (MPPSC) ने 10 दिन पहले स्थगित कर दिया गया है। हालांकि लोक सेवा आयोग की तरफ से इस परीक्षा को स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया गया है। बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले परीक्षा स्थगित होने से अभ्यार्थियों को कई तरह की परेशानी हो सकती है। वहीं एपीपीएसी ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसमें परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषित करने की बात कही है।

Advertisment

इससे पहले भी हो चुकी है परीक्षाएं स्थगित

बता दें कि एमपीपीएससी (MPPSC) ने इससे पहले मेडिकल ऑफिसर की साक्षात्कार परीक्षा को स्थगित किया था। यह परीक्षा ग्वालियर हाईकोर्ट द्वारा स्थगित की गई थी। दरअसल यह नियुक्तियां साक्षात्कार के ही आधार पर होनी थी। जिसे हाईकोर्ट ने स्थगित कर दिया था। जानकारी के मुताबिक इस साक्षात्कार परीक्षा के विरोध में उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर में यह याचिका अधिवक्ता गौरव मिश्रा के माध्यम से प्रस्तुत की गई थी। उनका कहना था कि यह परीक्षा पूर्ण रुप से साक्षात्कार पर आधारित नहीं की जा सकती है। वहीं याचिका के आधार पर हाईकोर्ट ने इस साक्षात्कार परीक्षा को स्थगित कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर से मध्यप्रदेश लोक सेवा ने सहायक प्रबंधक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी mppsc.nic.in की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Pradesh Breaking Hindi MPPSC Medical Officer MPPSC MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi medical officer exam Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya Interview Hindi NewsMadhya Pradeh News Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news High Court gwaliors News Gwalior canceled application
Advertisment
चैनल से जुड़ें