Advertisment

MPPSC Admit Card : बड़ी खुशखबरी, 10 अप्रैल को जारी होंगे PSC मुख्य परीक्षा 2019 के प्रवेश पत्र, इस दिन जारी होगा रिजल्ट!

MPPSC Admit Card : बड़ी खुशखबरी, 10 अप्रैल को जारी होंगे PSC मुख्य परीक्षा 2019 के प्रवेश पत्र, इस दिन जारी होगा रिजल्ट! mppsc-admit-card-great-news-psc-main-exam-2019-admit-card-will-be-released-on-april-10-result-will-be-released-on-this-day-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MPPSC Admit Card : बड़ी खुशखबरी, 10 अप्रैल को जारी होंगे PSC मुख्य परीक्षा 2019 के प्रवेश पत्र, इस दिन जारी होगा रिजल्ट!

भोपाल।  MPPSC Admit Card : एमपी में पीएससी की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जहां बीते चार साल से अटकी इस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी सामने आ रही है। आपको बता दें राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के एडमिट 10 अप्रैल को जारी ​कर दिए जाएंगे। जिसके बाद ऐसी संभावना जताई जा रही है जि 15 से 20 अप्रैल के बीच ये परीक्षाएं आयोजित कर दी जाएंगी।

Advertisment

27 सौ परीक्षार्थी होंगे शामिल — MPPSC Admit Card :
आपको बता दें बीते 4 साल से ये परीक्षाएं अटकी थीं।जिसके बाद प्रवेश पत्र जारी होते ही इसे रफ्तार मिलने लगेगी। 10 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी होते ही 15 से 20 अप्रैल के बीच इन्हें आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें प्रदेश के 10 शहरों में इनका आयोजन होगा। स्पेशल परीक्षा में कुल 2700 अभ्यर्थी शामिल होंगे। तो वहीं जुलाई-अगस्त में इसके इंटरव्यू होने की बात कही जा रही है।

जल्द जारी की जाएगी सूची — MPPSC Admit Card :
आपको बता दें एमपी पीएससी की राज्य सेवा-2019 की स्पेशल मुख्य परीक्षा के लिए छात्र प्रवेश पत्र के जारी होने के बाद इसे ऑनलाइन डाउनलाेड कर सकेंगे। इसे लेकर विभाग द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। दस शहराें में होने वाली इस परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। जिसकी सूची जल्द जारी कर दी जाएगी।

15 से 20 अप्रैल तक होगी परीक्षा — MPPSC Admit Card :
आपको बता दे इस परीक्षा का आयोजन 15 से 20 अप्रैल तक किया जाएगा। जिसमें लंबे इंतजार के बाद हाे रही इंदाैर, भाेपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, बड़वानी, रतलाम, शहडाेल, छिंदवाड़ा, सतना में सेंटर बनाए जा रहे हैं।

Advertisment

क्या कहना है अधिकारियों का — MPPSC Admit Card :
आपको बता दें पीएससी के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. रवींद्र पंचभाई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी हाेंगे। जिसकी परीक्षा 10 शहराें में आयोजित की जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

इस महीने में हो सकते हैं इंटरव्यू MPPSC Admit Card :
परीक्षाएं 15 अप्रैल से होनी है। आपको बात दें परीक्षा इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योकि करीब डेढ़ महीने के अंदर ही यानि मई तक इसके परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। जिसके बाद ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जुलाई से अगस्त के बीच में इंटरव्यू हो सकते हैं। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय पीएससी प्रशासन रिजल्ट जारी हाेने के बाद लेगा।

बीते चार साल से अटकी थी परीक्षा — MPPSC Admit Card :
आपको बता दें बीते चार साल से ये परीक्षा अटकी है। राज्य सेवा 2019 की प्रारंभिक परीक्षा 12 जनवरी 2020 काे हुई थी। जिसके बाद मुख्य परीक्षा 2021 में 21 से 26 मार्च के बीच हुई थी। इतना ही नहीं इसका रिजल्ट भी 1 जनवरी 2022 को घोषित किया गया था।

Advertisment

इतने विद्यार्थी चुने गए थे — MPPSC Admit Card :
आपको बता दे उस समय हुई इस परीक्षा में 1918 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के आधार पर इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट हुए थे। पिछले साल मार्च में उनके इंटरव्यू भी प्रस्तावित थे। लेकिन इस दौरान अभ्यर्थियाें की याचिका पर सुनवाई के बाद काेर्ट ने इस पर राेक लगा दी थी। इसके बाद कोर्ट ने प्री परीक्षा का रिजल्ट रोककर इसे दाेबारा आयोजित किए जाने के बादेश जारी किए थे। काेर्ट के इस निर्णय के बाद अब पीएससी करीब 2700 अभ्यर्थियाें के लिए मुख्य परीक्षा आयाेजित कर रहा है। आपको बता दें ये वे परीक्षार्थी हैं जाे 2019 की प्री-परीक्षा के रिवाइज्ड रिजल्ट के बाद मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हुए हैं।

mp big breaking news MP PSC Exam 2019 Admit Card MPPSC Admit Card :
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें