/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/MPPSC-2025-Notification.webp)
MP PSC Sarkari Job 2025: मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। यदि आप भी सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का सपना देख रहे हैं तो आपको बता दें उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से सरकारी कॉलेजों में होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए एमपी पीएससी ने अधिसूचना जारी कर दी।
खास बात यह है कि ठीक दो साल पहले 30 दिसंबर को देर रात असिस्टेंट प्रोफेसरों के 1669 पदों के लिए वैकेंसी आई थी।
2024 में भी 30 दिसंबर को ही देर रात असिस्टेंट प्रोफेसर के 1928 पदों के लिए वैकेंसी जारी की गई है।
एमपी पीएससी ने जारी की अधिसूचना
आपको बता दें इसके लिए एमपी पीएससी (MP PSC Notification) ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके अनुसार इस बार भी लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स ऑफिसर के पदों पर भी भर्ती निकाली गई है।
इस बार सबसे ज्यादा पद केमेस्ट्री के 199 हैं। परीक्षा दो चरणों में 1 जून और 27 जुलाई को होगी। हालांकि 2022 में आई वैकेंसी के तहत अभी तक एक भी नियुक्ति नहीं हो पाई है।
इंटरव्यू का दौर जरूर शुरू हो गया है। संभावना है कि जनवरी माह के अंत में कम से कम एक से दो विषयों की नियुक्ति जारी कर दी जाएगी।
असिस्टेंट प्रोफेसर के किस विषय में कितने पद?
| विषय पद | |
| कम्प्यूटर एप्लीकेशन 07 | |
| कम्प्यूटर साइंस 87 | |
| केमेस्ट्री 199 | |
| भूगर्भ शास्त्र 15 | |
| वाटनी 190 | |
| सांख्यिकी 08 | |
| जूलाजी 187 | |
| उर्दू 03 | |
| फिजिक्स 186 |
| संस्कृत साहित्य 03 | |
| गणित 177 | |
| म्यूजिक 02 | |
| इतिहास 97 | |
| मराठी 01 | |
| अर्थशास्त्र 130 | |
| योगिक विज्ञान 01 | |
| राजनीति विज्ञान 124 | |
| संस्कृति व्याकरण 01 | |
| हिन्दी 113 |
| वेद 01 | |
| वाणिज्य 111 | |
| संस्कृत ज्योतिष 01 | |
| अंग्रेजी 96 |
लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स ऑफिसर
| भूगोल 96 | |
| स्पोर्ट्स ऑफिसर 187 | |
| समाज शास्त्र 92 | |
| लाइब्रेरियन 80 |
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें