Advertisment

बिजली कंपनी में भर्ती के लिए आखिरी मौका, MPPKVVCL की लास्ट डेट हुई एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इंदौर (MPPKVVCL) ने राज्य में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया है।

author-image
Vishalakshi Panthi
MPPKVVC Indore

MPPKVVCL Vacancy Update: मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इंदौर (MPPKVVCL) ने राज्य में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती के लिए पहले आवेदन की लास्ट डेट 23 जनवरी तय थी। लेकिन अब भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि को 7 फरवरी 2025 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। एप्लीकेशन फॉर्म एमपी ऑनलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in/portal/ पर जाकर या iforms.mponline.gov.in पर जाकर भर सकते हैं।

Advertisment

वेकेंसी के लिए कौन करे अप्लाई

इस भर्ती में भाग लेने के लिए कैंडिडेट्स का पदानुसार 10th/ 12th ITI/ डिग्री/ डिप्लोमा/ कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी/ CPCT Exam/ बैचलर डिग्री/ इंजीनियरिंग डिग्री/ एलएलबी/ ANM/ B.Sc (Nursing) होना जरूरी है। इसके साथ ही कैंडिडेट की आयु 18 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रिज़र्व्ड कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है। आपकी आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म का शुल्क 

इस वैकेंसी में भाग लेने के लिए सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in/portal/ पर जाकर या iforms.mponline.gov.in पर फॉर्म भर सकते हैं। जनरल और एमपी से अन्य राज्यों से आने वाले कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 1200 रुपये भरने होंगे। वहीं एससी/ एसटी/ पीएच/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी वर्ग को 600 रुपये का भुगतान देना होगा।

इन पदों पर होगी भर्ती 

इस जॉब वैकेंसी के जरिए कुल 2573 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण समझें-

Advertisment
  • ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड- III: 818 पद
  • लाइन अटेंडेंट (डिस्ट्रीब्यूशन): 1196 पद
  • सिक्योरिटी सब-इंस्पेक्टर: 07 पद
  • जूनियर इंजीनियर (प्लांट) मैकेनिकल: 14 पद
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) मैकेनिकल: 03 पद
  • जूनियर इंजीनियर/ असिस्टेंट मैनेजर (सिविल): 30 पद
  • जूनियर इंजीनियर/ असिस्टेंट मैनेजर (Transmission/Distribution/Plant) इलेक्ट्रिकल: 237 पद
  • असिस्टेंट लॉ ऑफिसर/ लॉ असिस्टेंट: 31 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (Personnel): 12 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (आईटी): 04 पद
  • प्लांट असिस्टेंट मैकेनिकल: 46 पद
  • प्लांट असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल: 28 पद
  • फार्मासिस्ट: 02 पद
  • स्टोरकीपर: 18 पद
  • जूनियर स्टेनोग्राफर: 18 पद
  • एएनएम: 05 पद
  • ड्रेसर (Bandage Man): 03 पद
  • स्टाफ नर्स: 01 पद
  • लैब टेक्नीशियन: 05 पद
  • रेडियोग्राफर: 05 पद
  • ईसीजी टेक्नीशियन: 06 पद
  • फायरमैन: 05 पद
  • पब्लिकेशन ऑफिसर: 01 पद
  • सिक्योरिटी गार्ड: 31 पद
  • प्रोग्रामर: 06 पद
  • वेलफेयर असिस्टेंट: 03 पद
  • सिविल ऑपरेटर ट्रेनी: 38 पद

ये भी पढ़ें- EPFO Bharti 2025: ईपीएफओ में है यंग प्रोफेशनल्स की आवश्यकता, जानें सैलरी से लेकर अप्लाई करने का तरीका

मध्य प्रदेश Sarkari Result MPPKVVCL Vacancy 2025 mppkvvcl vacancy 2024 apply online MPPKVVCL Vacancy mppkvvcl recruitment mponline mpez mp govt job vacancy 2025 madhya pradesh in/portal/ in iforms gov CO
Advertisment
चैनल से जुड़ें