Advertisment

MP Police Constable Recruitment: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा नहीं सिर्फ आवेदन की प्रक्रिया हुई है स्थगित, जल्द भरे जा सकेंगे फॉर्म

MP Police Constable Recruitment: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा नहीं सिर्फ आवेदन की प्रक्रिया हुई है स्थगित, जल्द भरे जा सकेंगे फॉर्म, MPPEB postponed only MP Police Constable Recruitment application process not the recruitment exam forms will be filled soon

author-image
Sonu Singh
MP Police Constable Recruitment: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा नहीं सिर्फ आवेदन की प्रक्रिया हुई है स्थगित, जल्द भरे जा सकेंगे फॉर्म

MP Police Constable Recruitment 2020-21: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि, एमपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं की गई है, बल्कि सिर्फ आवेदन पत्र भरे जाने की प्रक्रिया (Application Process ) स्थगित हुई है। अगले हफ्ते से एप्लिकेशन फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया फिर शुरू हो सकती है। जबकि कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा पहले से तय समय पर ही आयोजित की जाएगी।

Advertisment

दरअसल कांस्टेबल के लगभग चार हजार पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) ने आदेवन जमा करने की प्रक्रिया को स्थगित किया है। जिसके बाद से कई उम्मीदवारों को लग रहा है भर्ती परीक्षा ही स्थगित कर दी गई है, जबकि ऐसा नहीं है, भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं की गई है। परीक्षा पूर्व निर्धारित समय पर यानी 6 मार्च से शुरू होगी।

दरअसल वर्तमान सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों के EWS सर्टिफिकेट और 10th-12th के सर्टिफिकेट अपलोड करने की सुविधा नहीं है। इसलिए इसमें बदलाव किया जा रहा है। सॉफ्टवेयर में सुधार के बाद आवेदन की प्रक्रिया फिर शुरू होगी।

गृह विभाग के एसीएस राजेश राजौरा के अनुसार, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं की गई है। लगभग एक सप्ताह में सॉफ्टवेयर में सुधार कर लिया जाएगा, इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

Advertisment

आवेदन की प्रक्रिया स्थगित करने से पहले जारी की गई थी ये रूलबुक-

इतने पदों पर होनी है भर्ती:
MP Police Constable Recruitment 2020

कुल 4000 पदों पर भर्ती
पदों का नाम – MP Police Posts

पद का नाम पदों की संख्या

01. कांस्टेबल ( जीडी ) 3862
02. कांस्टेबल रेडियो 138

आवेदन के लिए आवश्यक जानकारी
आधार पंजीयन अनिवार्य है।
बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है।
रोजगार कार्यालय में जीवत पंजीयन होना अनिवार्य है।
फॉर्म भरते समय ओरिजनल डॉक्यूमेंट स्कैन करें।
फोटोग्राफ कलर होना चाहिए।
फोटोग्राफ सफेद (WHITE) बैकग्राउंड का होना चाहये।
फोटोग्राफ 3 महीने के अन्दर का खिचवाया हुआ होना आवश्यक है।
इसलिए फोटोग्राफ पर 3 महीने के अन्दर की डेट होना आवश्यक है।

एमपी पुलिस सरकारी नौकरी के लिए आवश्यक दस्तावेज – MP Police Documents
» शिक्षा प्रमाण पत्र
» वोटर आईडी कार्ड
» आधार कार्ड
» ड्राइविंग लाइसेंस
» पैन कार्ड
» जाति प्रमाण पत्र
» निवास प्रमाण पत्र
» जन्म तिथि प्रमाण पत्र
» पासपोर्ट साइज फोटो
» रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
» अन्य दस्तावेज

Advertisment

कुछ दिन पहले एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 की ये संशोधित तिथियां जारी की गई थी (MP Police Constable Vacancy 2021 Revised Date)

एमपी पुलिस कांस्टेबल विज्ञापन तिथि – 25 नवंबर 2020
एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड तिथि: फरवरी 2021
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि – 06 मार्च 2021
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए शैक्षिक योग्यता, वेतन, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और अन्य विवरणों की जांच करियर इंडिया हिंदी के इसो पेज पर नीचे दिए गए लेख के माध्यम से कर सकते हैं।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021: विवरण (MP Police Vacancy 2021 Details) मानदंड विवरण पद कांस्टेबल संगठन मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) शैक्षिक योग्यता 12वीं पास अनुभव फ्रेशर आवेदन कर सकते हैं।

Advertisment
Vyapam Vacancy 2020 Vyapam Exam Calender Vyapam PEB mppeb MP Vyapam Recruitment MP Police recruitment exam MP Police Constable Recruitment MP Police Constable exam MP Govt job in MP Government Job Constable Recruitment forms Constable Recruitment application process Constable Recruitment
Advertisment
चैनल से जुड़ें