Advertisment

MPPEB MPESB 2023 : बड़ी खबर! बढ़ाई गई पदों की संख्या, 6 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

MPPEB MPESB 2023 : बड़ी खबर! बढ़ाई गई पदों की संख्या, 6 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल mppeb-mpesb-2023-big-news-the-number-of-posts-has-been-increased-applications-will-start-from-march-6-know-the-complete-details-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MPPEB MPESB 2023 : बड़ी खबर! बढ़ाई गई पदों की संख्या, 6 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

भोपाल। MPPEB MPESB 2023 : एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यदि आप भी इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं तो आपको बता दें एमपीपीएससी द्वारा पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। तो वहीं इसके नॉटोफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार आवेदन 6 मार्च से आवेदन शुरू हो जाएंगे। जिसकी अंतिम तिथि 20 मार्च रहेगी। आपको बता दें इन आवेदन पर भरे गए परीक्षार्थियों की परीक्षा 2 जुलाई को होगी। जो पालियों पर आयोजित की जाएगी। आपको बता दें इसके लिए रूलबुक जारी कर दी गई है।

Advertisment

MPPEB MPESB 2023 :
एमपीपीईबी द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए रूलबुक भी जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार एमपीपीईबी द्वारा विभिन्न विभागों के लिए में होने वाले पदों में समूह 4 स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य संबंधित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 परीक्षाएं शामिल हैं। इतना ही नहीं इस जारी रूलबुक में ये भी बताया गया है कि रिक्त पदों की संख्या भी बढ़ाई गई है। जिसके बाद अब ये परीक्षा कुल 3047 पदों पर भर्ती आयोजित की जानी है।

कुल 3047 पदों पर भर्ती MPPEB MPESB 2023

  • सीधी भर्ती के तहत 2206 पदों को भरा जाना है।
  • जबकि सीधी भर्ती बैकलॉग के तहत 519 पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी।
  • संविदा भर्ती के तहत 219 पद भरे जाने हैं।
  • वही संविदा भर्ती बैकलॉग के लिए 103 पद भरे जाने हैं।
  • कुल 3047 पदों पर भर्ती आयोजित की जानी है।

इन पदों के लिए आयोजित होगी परीक्षाएं — MPPEB MPESB 2023
इनमें निजी सहायक शीघ्र लेखक की स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट के अलावा सहायक वर्ग ग्रेड 3 , कार्यालय सहायक, डाटा एंट्री, आईटी, कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक, कोडिंग, रिकॉर्ड क्लर्क, म्यूजियम कार्यकर्ता, उद्यान पर्यवेक्षक, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक, एनिमल फीड, कनिष्ठ सहायक, सहायक ग्रामोदय अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक, तकनीशियन, कंपाउंडर, तकनीकी सहायक, ग्रंथपाल निम्न श्रेणी वेतन, पलंबर, सहायक फोटो अधिकारी, फोटो कला शिक्षक, बागवानी निर्देशक, लेखापाल सहायक, राजस्व निरीक्षक और शिक्षक, सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती आयोजित की जानी है।

Advertisment

ये हैं महत्तपूर्ण तिथिया — MPPEB MPESB 2023

  • आपको बता दें एमपीपीईबी द्वारा जो रूल बुक जारी की गई है उसके अनुसार जरूरी तिथियां इस प्रकार हैं।
  • आवेदन पत्र की प्रारंभिक तिथि : 6 मार्च 2023
  • आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि : 20 मार्च 2023
  • आवेदन पत्र में संशोधन करने की प्रारंभिक तिथि : 6 मार्च 2023
  • आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि : 25 मार्च 2023
  • परीक्षा तिथि : रविवार 2 जुलाई 2023

इतना देना होगा परीक्षा शुल्क — MPPEB MPESB 2023

  • आपको बता दें यदि आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको परीक्षा शुल्क की जानकारी होना अनिवार्य है। इसके ​अनुसार परीक्षा शुल्क में यदि सीधी भर्ती संविदा पदों पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, निशक्तजन अभ्यर्थी के लिए जो केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी होंगे। तो आपके लिए परीक्षा शुल्क ₹250 देना होगा।
  • सीधी भर्ती संविदा पदों पर भर्ती के लिए अनारक्षित अभ्यर्थियों को ₹500 परीक्षा शुल्क देने होंगे।

इस समय पर होगी परीक्षा — MPPEB MPESB 2023

  • आपको बता दें इसके लिए परीक्षा 2 जुलाई 2023 से शुरू हो जाएगी। जो दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र की परीक्षा वही 9:00 से 11:00 तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए रिर्पोटिंग टाइम सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक होगा।
  • दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक आयोजित होगी। जिसके लिए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का टाइम दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक होगा।
Advertisment

28 Days In February : फरवरी में 28 या 29 दिन ही क्यों, 30 या 31 क्यों नहीं, जानें

March 2023 : क्या आप जानते हैं पहले दिसंबर के बाद सीधे आता था मार्च, 10 महीने का होता था एक साल

Govt Job sarkari naukari MP govt job job alert MPPEB MPESB 2023 :
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें