Advertisment

MPESB Group 5 Recruitment 2024: एमपी में ग्रुप 5 भर्ती के आवेदन तिथि में बदलाव, पदों में होगी बढ़ोतरी

MP Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश चयन मंडल ने भर्ती निकाली और फिर पेंडिंग कर दिया। हालांकि भर्ती को टाला नहीं गया।

author-image
Bansal news
MPESB Group 5 Recruitment 2024: एमपी में ग्रुप 5 भर्ती के आवेदन तिथि में बदलाव, पदों में होगी बढ़ोतरी

MP Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश चयन मंडल ने भर्ती निकाली और फिर पेंडिंग कर दिया। हालांकि भर्ती को टाला नहीं गया। भर्ती के लिए पद संख्या बढ़ाएं जाने की तैयारी की जा रही है। ईएसबी आवेदन की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। ऐसे में दोबारा निकलने से भर्ती में आवेदकों की संख्या बढ़ जाएगी।

Advertisment

ईएसबी ने ग्रुप-5 के अंतर्गत नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टॉफ और अन्य पदों की सीधी भर्ती व बैकलॉग नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 नवंबर थी। अब इसमें 900 से ज्यादा पद बढ़ाए जाएंगे। ऐसे में पदों की संख्या 1700 हो जाएगी।

दिसंबर में जारी होगा नया नोटिफिकेशन

दरअसल, सरकार के दबाव में भर्ती जल्दबाजी में निकाली गई। कई मेडिकल कॉलेजों की डिमांड इसमें शामिल नहीं हो पाई थी। अब उन्हें शामिल कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भर्ती की नई अधिसूचना दिसंबर के पहले सप्ताह में आ सकती है।

यह भी पढ़ें:NEET PG NRI Quota: मध्यप्रदेश में नीट PG में NRI कोटे के सीट आवंटन को हाईकोर्ट में चुनौती, सरकार एक हफ्ते में देगी जवाब

Advertisment
पिछले साल ग्रुप-5 परीक्षा निकाली थी। इसमें 95 हजार उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था। इसमें स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अलावा ग्रुप-5 संयुक्त भर्ती एग्जाम में अन्य विभागों के पद शामिल थे। इस बार भर्ती स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के लिए हो रही है।
publive-image

881 पदों के लिए भर्ती निकली थी

इस परीक्षा को एमपी चयन मंडल ने शेड्यूल में शामिल नहीं किया था। इस भर्ती को जल्द कराने के कारण शेड्यूल में शामिल करने का मौका नहीं मिला। 881 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया।

ग्रुप-5 के तहत नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टॉफ व अन्य पद थे। इसमें 323 पद लेबोरेट्री टेक्नीशियन, टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन और लैब असिस्टेंट थे। इसके अलावा 144 पद ओटी टेक्निशियन और 103 पोस्ट फार्मसिस्ट ग्रेड 2 के थे। इसमें अब वृद्धि की जाएगी। गौरतलब है कि कर्मचारी चयन मंडल ने आखिरी भर्ती परीक्षा 8 अगस्त 2024 को आईटीआर ट्रेनिंग अधिकारी के लिए निकाली थी। इसका एग्जाम हो चुका है और रिजल्ट आना बाकी है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 1 से 8 दिसंबर तक रद्द रहेगी 6 ट्रेनें, कुछ के डायवर्ट, देखें लिस्ट

mppeb group 5 vacancy 2025 mppeb group 5 vacancy 2024 notification MPPEB Group 5 Vacancy 2024 MPESB Group 5 Online Application 2024 mp vyapam group 5 vacancy in hindi mp vyapam group 5 vacancy MP in gov ESB
Advertisment
चैनल से जुड़ें