Advertisment

MPESB ने इन परीक्षाओं का जारी रिजल्ट किया होल्ड, जल्द‍ आएगा संशोधित परिणाम

MPESB ने तकनीकी कारणों से बोनस अंक नहीं दिए जा ने के कारण परीक्षा परिणाम को रोक दिया है। संशोधित परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किये जाएंगे।

author-image
Bansal News
MPESB ने इन परीक्षाओं का जारी रिजल्ट किया होल्ड, जल्द‍ आएगा संशोधित परिणाम

हाइलाइट्स 

  • MPESB ग्रुप-1, उपग्रुप-1 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्‍ट होल्ड
  • तकनीकी कारणों से बोनस अंक नहीं दिए गए 
  • जल्द जारी होगा संशोधित परिणाम
Advertisment

भोपाल। MPESB Result 2023:  मध्‍य प्रदेश कार्मचारी चयन मंडल (MPESB ) ने 30 जनवरी को समूह-1 उपसमूह-1 की संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023 का रिजल्‍ट जारी किया था। जिसे अब होल्ड कर दिया गया है।

चयन बोर्ड ने कहा कि तकनीकी कारणों से बोनस अंक नहीं दिए जा सके, इसलिए परीक्षा परिणाम को रोक दिया गया है। संशोधित परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किये जाएंगे।

आदेश की कॉपी- 

publive-image

संबंधित खबर- MPESB RESULT: संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित, इस लिंक से देखें परिणाम

Advertisment

   वेबसाइट से हटाया गया रिजल्ट

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड भोपाल ने सब ग्रुप 1, ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित होने के बाद इसे वेबसाइट से हटा दिया गया है। रिजल्ट लिंक खोलने पर परीक्षा परिणाम नहीं बल्कि एक मैसेज दिख रहा है.

गौरतलब है कि 21 और 22 जुलाई 2023 को समूह-1 उपसमूह-1 की संयुक्‍त भर्ती परीक्षा आयोजित कराई गई थी।

   26 हजार अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

इसमें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और वरिष्ठ उद्यान अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के पद के लिए 7 अप्रैल 2023 को परीक्षा हुई थी जिसका रिजल्ट घोषित किया गया है। इसमें मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने करीब 2 हजार पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसमें शामिल होने के लिए करीब 40 हजार आवेदकों ने फार्म भरा था। इस परीक्षा में 26 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Advertisment

   1641 पदों पर रिजल्ट किया था जारी

बता दें कि चयन मंडल ने 2 हजार पदों में से सिर्फ 1641 पदों पर रिजल्ट जारी किया है। क्योंकि कोर्ट में मामला होने के कारण 100 फ़ीसदी की जगह 87 फ़ीसदी रिजल्ट ही घोषित किया गया था। यह रिजल्ट 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण के हिसाब से जारी हुआ था।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें