Advertisment

MP में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन

author-image
News Bansal
MP में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन

भोपाल: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से कोरोना से संक्रमित थे, उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। निधन की खबर मिलने के बाद दांगी के समर्थकों में शोक की लहर छा गई है। सभी को उम्मीद थी कि वे जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे। विधायक दांगी के निधन के बाद अब मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

Advertisment

एमपी में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना से निधन हो गया है। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है। एमपी के कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद भोपाल के चिरायु में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने के कारण उन्हें दिल्ली के मेदांता में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। विधायक गोवर्धन सिंह दांगी ने मेदांता अस्पताल में रात करीब डेढ़ बजे अंतिम सांस ली। आज पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गोवर्धन दांगी का सफर

गोवर्धन दांगी का जन्म 3 अप्रैल 1958 को राजगढ़ के मोर्चाखेड़ी गांव हुआ। राजगढ़ से BA की परीक्षा उर्तीण की जिसके बाद 1978 में कॉलेज में छात्र राजनीति में सचिव बने और उन्होंने समाजसेवी के रूप में अपना राजनीति करियर की शुरूआत की। इसके बाद साल 1995-2000 तक ब्यावरा में जनपद सदस्य रहे, इसके बाद साल 2000-2008 तक कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष बने और 2007-2012 तक कृषि उपज मंडी में अध्यक्ष रहे। बता दें की दांगी ने अपना राजनेतिक सफर में 2018 में विधानसभा का पहली बार चुनाव लड़ा जिसमें उन्होंने BJP के नारायण सिंह पवार को 800 वोटों से हराया था।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें