Advertisment

MP : खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 मध्यप्रदेश के प्रतीक चिह्न का अनावरण

author-image
Bansal News
MP : खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 मध्यप्रदेश के प्रतीक चिह्न का अनावरण

भोपाल। केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर एवं मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित 'मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण'  खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 मध्यप्रदेश के प्रतीक चिह्न अनावरण कार्यक्रम का कन्या पूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय खेल और युवा मामलों केमंत्री अनुराग ठाकुर एवं मुख्यमंत्री शिवराज ने ने वर्ष 2020 के खेल अवॉर्डियों की उपलब्धियों से समाहित स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोदरा राजे सिंधिया , कृषि मंत्री कमल पटेल, सांसद वीडी शर्मा एवं गणमान्य जनप्रतिनिधि और देश-प्रदेश से आए प्रतिभावान खिलाड़ी उपस्थित हैं।

Advertisment

मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह यूथ गेम्स 2022 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण कर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मध्यप्रदेश की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैंने शूटिंग रेंज देखी, घुड़सवारी एकेडमी देखी, यह देश मे सबसे अच्छी है। उन्होंने कहा कि घुड़सवारी का खेल बहुत कम राज्यों में देखने को मिलता है। मध्यप्रदेश में 30 एकड़ जमीन पर घुड़सवारी का कैंपस और वो भी बढ़िया नस्ल के घोड़ों के साथ शुरू करना बड़ा काम है।

यह अनावरण कार्यक्रम भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित हुआ। बता दें कि 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन होना है।

Advertisment
शिवराज सिंह चौहान शिखर खेल अलंकरण वीडी शर्मा यशोधरा राजे सिंधिया मध्यप्रदेश भोपाल प्रतीक चिह्न खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 कमल पटेल अनुराग ठाकुर Yashodhara Raje Scindia VD Sharma Shivraj Singh Chouhan Shikhar Sports Decoration madhya pradesh Logo khelo india youth games 2022 kamal patel bhopal anurag thakur
Advertisment
चैनल से जुड़ें