Advertisment

युवा शक्ति मिशन लॉन्च: CM मोहन यादव बोले-कागज की डिग्री से जीवन नहीं होता धन्य, युवा नौकरी लेने वाले नहीं देने वाले बनें

MP Yuva Shakti Mission: युवा शक्ति मिशन लॉन्च, सीएम मोहन यादव बोले, 2028 तक एमपी के 70% युवाओं को रोजगार

author-image
Rohit Sahu
युवा शक्ति मिशन लॉन्च: CM मोहन यादव बोले-कागज की डिग्री से जीवन नहीं होता धन्य, युवा नौकरी लेने वाले नहीं देने वाले बनें

MP Yuva Shakti Mission: स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस (युवा दिवस) पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2028 तक प्रदेश के 70% से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। हालांकि, इसके लिए कॉलेज या पीजी करना जरूरी नहीं है, लेकिन न्यूनतम आवश्यकता के तहत 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी करना अनिवार्य है। युवा शक्ति मिशन का उद्देश्य शत-प्रतिशत युवाओं को इन कक्षाओं को पास कराना है।

Advertisment

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1878379698050515359

युवा शक्ति कॉलेज जाए और पढ़ाई करे

मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज की शिक्षा से पहले जीवन में कई रास्ते खुलते हैं। कई ऐसे उदाहरण हैं, जहां लोग ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन तक नहीं पहुंचे, लेकिन उन्होंने जीवन को एक नई दिशा दी। सचिन तेंदुलकर इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि हमारी युवा शक्ति को कॉलेज जाना चाहिए और पढ़ाई करनी चाहिए। जो उच्च शिक्षा में रुचि रखते हैं, वे उसमें रिकॉर्ड बनाएं, लेकिन जिनके लिए आजीविका प्राथमिकता है, वे अपनी क्षमता पहचानकर अपने चुने हुए क्षेत्र में आगे बढ़ें। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीक के बल पर छोटे-छोटे देश भी दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं।

कागज की डिग्री से जीवन धन्य

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1878378205846905102

कागज की डिग्री से जीवन नहीं संवर सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी मंत्रालयों के बाहर कागजी डिग्री का सीमित उपयोग होता है। युवा ऊर्जा का असीमित स्रोत है, लेकिन उसे सही दिशा में मार्गदर्शन की आवश्यकता है। केवल स्कूल-कॉलेज की डिग्री के सहारे जीवन सफल नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें: MP NEWS : अचानक CM Mohan से मिलने पहुंच गए Shivraj Singh Chouhan, जानें क्या हुई बात!

Advertisment

युवाओं के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जो उन्हें आगे बढ़ने और खुद का कुछ करने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि यह सुनकर अच्छा लगता है जब युवा सिर्फ नौकरी पाने की बजाय नौकरी देने वाला बनने की सोच रखता है।

यह भी पढ़ें: MP की लाड़ली बहनों के खाते में आए 1250 रुपए: 20वीं किस्त जारी, सीएम ने फिर बदले मुस्लिम नाम वाले गांवों के नाम

youth power mission Youth Day Swami Vivekananda skill development self-reliant youth MP Yuva Shakti Mission global skill park employment opportunities Dr. Mohan Yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें