Advertisment

MP Youth Games 2023: मप्र में पहली बार होगा MP यूथ गेम्स, सितंबर से शुरू होंगे यूथ गेम्स

author-image
Bansal news
MP Youth Games 2023: मप्र में पहली बार होगा MP यूथ गेम्स, सितंबर से शुरू होंगे यूथ गेम्स

MP Youth Games 2023: मध्यप्रदेश में सितंबर महीने में खेलो MP यूथ गेम्स-2023 का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में पहली बार हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सफलता के बाद घोषणा की थी कि अब 'खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023' का आयोजन किया जायेगा। खेलो इंडिया की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी MP यूथ गेम्स शुरू होंगा। इसके लिए तैयारियां तेज़ हो गयी हैं।

Advertisment

सभी 52 जिलों में होगा आयोजित

MP यूथ गेम्स प्रदेश के सभी 52 जिलों में आयोजित होगा। इसके लिए  खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने तैयारियों की समीक्षा की।  MP  यूथ गेम्स तीन चरण में जिला, संभाग और राज्य स्तर के क्रम पर आयोजित होगा। खेलो इंडिया MP यूथ गेम्स में 24 खेलों को किया शामिल किया गया है। इस खेल में 18 वर्ष से कम आयु के युवा भाग ले सकेंगे।

ये हैं 24 खेल

MP यूथ गेम्स में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बेडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, मलखम्ब, शूटिंग, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल-टेनिस, योगासन, ताईक्वांडो, व्हालीबॉल, क्याकिंग-केनोइंग, रोइंग, फेंसिंग, तीरंदाजी, शतरंज और टेनिस गेम्स शामिल किए गए है।

इन जिलों में होंगी प्रतियोगिताएं

राज्य स्तर पर एथलेटिक्स और शूटिंग प्रतियोगिताएँ स्पोर्ट्स काम्पलेक्स शिवपुरी में, भोपाल के टी।टी। नगर स्टेडियम में बाक्सिंग, ताईक्वांडो, जूडो, फेसिंग, टेनिस, बड़ी झील में क्याकिंग कैनोइंग और रोइंग तथा तरण पुष्कर भोपाल में तैराकी, बालाघाट के मुलना स्टेडियम में पुरूष फुटबॉल, इंदौर के बास्केटबॉल काम्पलेक्स में बास्केटबॉल और वेटलिफ्टिंग, अभय प्रशाल में व्हालीबॉल, एमरॉल्ड हाईव्स स्कूल में महिला फुटबॉल के गेम्स आयोजित होंगे।

Advertisment

वहीं ग्वालियर में मप्र बेडमिंटन अकादमी कैम्प में बेडमिंटन और मप्र महिला हॉकी अकादमी में हॉकी की होंगी स्पर्धाएँ, मलखम्ब और योगासन प्रतियोगिताएँ स्पोर्टस कॉम्पलेक्स उज्जैन, खो-खो और तीरंदाजी जबलपुर के रानीताल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स (क्रिकेट स्टेडियम) में होंगे। स्पोर्ट्स काम्पलेक्स रीवा में कबड्डी, कटनी के इंडोर हॉल माधव नगर में टेबल-टेनिस और शतरंज और खंडवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी।

खिलाडियों को ये मिलेंगे पुरस्कार

व्यक्तिगत खेलों में प्रथम स्थान वाले खिलाड़ी को 51 हजार, द्वितीय को 31 हजार और तृतीय स्थान विजेता को 21 हजार का पुरस्कार दिया जायेगा। दलीय खेलों में प्रथम स्थान विजेता को 5 लाख, द्वितीय स्थान विजेता को 3 लाख और तृतीय स्थान विजेता को 2 लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें: 

Priyanka Gandhi Visit In Gwalior: प्रियंका गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस में टकराव, आपस में भिड़े नेता

Advertisment

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, कांग्रेस इन सीटों के लिए घोषित कर सकती है प्रत्याशियों के नाम

Ganesh Chaturthi 2023: इस साल कब है गणेश चर्तुथी, ये है घरों और झांकियों के लिए स्थापना का शुभ मुहूर्त

​Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती, जानें उम्र सीमा

Advertisment
MP Youth Games MP news madhya pradesh khelo india
Advertisment
चैनल से जुड़ें