/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/MP-youth-congress-1.webp)
हाइलाइट्स
यश घनघोरिया बने युवा कांग्रेस अध्यक्ष
75 वोट से जीते जबलपुर के यश
अभिषेक परमार दूसरे स्थान पर रहे
MP Youth Congress: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस (Youth Congress) के संगठन चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद पर जबलपुर के यश घनघोरिया ने 75 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। वे जबलपुर विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे हैं।
यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भोपाल के अभिषेक परमार रहे, जिन्हें 2 लाख 38 हजार 780 वोट मिले। जबकि सीधी के देवेंद्र दादू 27 हजार 566 वोटों के साथ तीसरे और ग्वालियर के शिवराज यादव 19 हजार 824 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Bhavantar-Yojana-1.webp)
प्रदेश अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा जल्द
प्रदेश युवा कांग्रेस में महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष पदों के लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बताया गया कि औपचारिक घोषणा इंटरव्यू (interview) प्रक्रिया के बाद की जाएगी। यश घनघोरिया की जीत के साथ ही पार्टी के युवा संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है।
साथ ही, शहर स्तर पर भी नए अध्यक्ष चुने गए हैं। भोपाल शहर से अंकित दुबे, इंदौर शहर से अमित पटेल, ग्वालियर शहर से विजय यादव और जबलपुर से सतेंद्र कुकरेले को शहर अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि भोपाल ग्रामीण का नेतृत्व राहुल मंडलोई को सौंपा गया है।
| उम्मीदवार | वोट |
|---|---|
| यश घनघोरिया | 313730 |
| अभिषेक परमार | 238780 |
| देवेन्द्र सिंह दादू | 27566 |
| शिवराज यादव | 19824 |
| राजवीर कुडिया | 11058 |
| जावेद पटेल | 10205 |
| योगिता सिंह | 6401 |
| शुभांगना राजे जामनिया | 6132 |
| अब्दुल करीम कुरैशी | 5966 |
| प्रमोद सिंह | 5573 |
| मोनिका मांडरे | 5075 |
| स्वीटी पाटिल | 4512 |
| नीरज पटेल | 4510 |
| विनय पांडे | 2234 |
| राजीव सिंह | 2014 |
| प्रियेश चौकड़े | 1941 |
| गीता कड़वे | 1481 |
| आशीष चौबे | 1329 |
युवक कॉंग्रेस अध्यक्ष के चयन के लिए टॉप 3 का होगा इंटरव्यू
युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यश घनघोरिया 3 लाख 13 हजार वोट से सबसे आगे, दूसरे नंबर पर अभिषेक परमार 2 लाख 38 हजार वोट और तीसरे नंबर देवेन्द्र सिंह आगे हैं। इसके बाद अब टॉप 3 के इंटरव्यू होंगे, जिसके बाद ही नाम फाइनल होगा।
कौन हैं यश घनघोरिया
जबलपुर के विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया एक युवा नेता हैं, जो सक्रिय रूप से राजनीति और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने भी अपने पिता की तरह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) पार्टी से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के लिए सक्रिय प्रचार किया था।
[caption id="" align="alignnone" width="1200"]
यश घनघोरिया जबलपुर विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे हैं।[/caption]
MP News: 2.5 लाख संविदाकर्मियों की फिर परीक्षा, 50% अंक लाने पर ही होंगे रेगुलर, नई शर्त से नाराज कर्मचारी
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/MP-Contract-Employees-Exam.webp)
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के करीब 2.5 लाख संविदा कर्मचारियों (contract employees) के नियमितीकरण (regularization) की प्रक्रिया में नई शर्त जोड़ दी है। अब इन कर्मचारियों को फिर से परीक्षा देनी होगी और कम से कम 50% अंक (marks) लाने होंगे, तभी उन्हें रेगुलर माना जाएगा। सरकार ने नियमित भर्ती में संविदाकर्मियों के लिए 20% आरक्षण का प्रावधान तो रखा है, लेकिन न्यूनतम अंक न लाने की स्थिति में ये पद फ्रेशर्स (freshers) को दे दिए जाएंगे। यह वही कर्मचारी हैं, जिन्होंने करीब 15 साल पहले विभागीय परीक्षा पास कर संविदा पदों पर नियुक्ति पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें