/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/MP-Youth-Congress-protest.webp)
MP Youth Congress protest
MP Youth Congress protest: राजधानी भोपाल में यूथ कांग्रेस ने जंगी प्रदर्शन किया है। CM हाउस का घेराव करने निकली यूथ कांग्रेस को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की। यूथ कांग्रेस ने बैरिकेडिंग तोड़ने क्रॉस करने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने वाटर केनन से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। वॉटर केनन से कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के दौरान जीतू पटवारी घायल हो गए हैं। घायल होने के बाद वे जमीन पर बैठ गए।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1829454465268601261
इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन
यूथ कांग्रेस परीक्षा में गड़बड़ी, पेपर लीक, नर्सिंग घोटाला, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ आंदोलन कर रही थी। शुक्रवार दोपहर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रोशनपुरा चौराहे पर इकट्ठा हुए और सीएम हाउस का घेराव करने आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को वहीं रोक लिया।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/congress-1-1-300x200.jpg)
8 दिन में यूथ कांग्रेस का चौथा प्रदर्शन, CM को सौंपने थे समस्याओं के 4 लाख पोस्टकार्ड
यूथ कांग्रेस का 8 दिन में मध्य प्रदेश में ये चौथा बड़ा प्रदर्शन है। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने बताया कि यूथ कांग्रेस ने दो महीने पहले 'क्या हुआ तेरा वादा' अभियान शुरू किया था। इसमें करीब साढे़ चार लाख युवाओं ने पोस्ट कार्ड लिखकर समस्याएं बताई हैं। आज ये पोस्ट कार्ड सीएम डॉ. मोहन यादव को सौंपने जा रहे थे।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1829455851783868700
प्रदर्शन में कांग्रेस के बड़े नेता शामिल
आंदोलन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव सहित कई नेता शामिल हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/congress2-300x200.jpg)
मध्य प्रदेश की सरकार दिल्ली से चलती है
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा कि एक करोड़ से ज्यादा युवा नौकरी के लिए भटक रहा है। 20 एग्जाम कंडक्ट किए 30 हजार नौकरी दी, जिसमें आज तक जॉइनिंग नहीं हुई। इस तरह युवाओं को ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए मजबूर किया। सरकार को शर्म आनी चाहिए। मध्य प्रदेश की सरकार दिल्ली से चलती है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/congress3-300x200.jpg)
कांग्रेस की सरकार आई तो बीजेपी वालों के घर चलेगा बुलडोजर
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बीजेपी सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के लिए उनके घरों पर बुलडोजर चला रही है। जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो बीजेपी वालों के घरों पर बुलडोजर चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले चुनाव में मध्यप्रदेश में युवाओं को तख्ता पलट करना है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/congress4-300x200.jpg)
बीजेपी नहीं माफियाओं की सरकार
इससे पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ये सरकार मोहन यादव और बीजेपी की सरकार नहीं माफियाओं की सरकार है। आगे जो बीजेपी की नौकरी करेगा उसके खिलाफ कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़कर केस दर्ज कराएगा।
कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/congress-5-300x200.jpg)
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Congress6-300x200.jpg)
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/congress7-300x200.jpg)
[caption id="attachment_633915" align="alignnone" width="676"]
भोपाल में कांग्रेस के प्रदर्शन की इन तस्वीरों को कैमरे में कैद किया फोटो जर्नलिस्ट मो. ओसाफ ने।[/caption]
यह भी पढ़ें- महादेव की ऐसी भक्ति: भक्त ने भगवान को बनाया अपना नॉमिनी, निधन के बाद दान किया इतना धन; खबर पढ़ चौंक जाएंगे आप!
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें