Advertisment

MP Youth Congress: यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए नामांकन की लास्ट डेट कल, पहली बार ट्रांसजेंडर के लिए पद रिजर्व

MP Youth Congress Election: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 मई निर्धारित की है। इस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के पदों के लिए मतदान होगा।

author-image
Vikram Jain
MP Youth Congress: यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए नामांकन की लास्ट डेट कल, पहली बार ट्रांसजेंडर के लिए पद रिजर्व
हाइलाइट्स
  • मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव की नामांकन प्रक्रिया
  • प्रदेश महासचिव का पद ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित
  • 43 कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतरने की अनुमति
Advertisment

MP Youth Congress Election: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने आगामी चुनाव की प्रक्रिया की घोषणा की है, जिसमें नामांकन की अंतिम तिथि 13 मई निर्धारित की गई है। कल मंगलवार 13 मई को शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मतदान होंगे, सदस्य प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे। 18 से 35 वर्ष की आयु वाले ही चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। विशेष रूप से ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए प्रदेश महासचिव का पद आरक्षित किया गया है।

दरअसल, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा पहले ही हो चुकी थी, लेकिन पोर्टल में आई दिक्कतों के चलते चुनाव को री-शेड्यूल कर दिया गया था। चुनाव के लिए पहले 27 अप्रैल तक नामांकन जाम होने थे, अब चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन कल मंगलवार तक जमा होंगे।

43 कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने के लिए मंजूरी

कुछ कार्यकर्ता जो पहले पदाधिकारी नहीं थे, उन्हें इंटरव्यू के बाद चुनावी मैदान में उतरने की अनुमति दी गई है। 43 कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने की मंजूरी मिली है जो पदाधिकारी नहीं थे। यूथ कांग्रेस की गाइडलाइन के अनुसार- प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता को पहले पदाधिकारी रहना जरूरी है। चुनाव लड़ने की रखने वाले कई वर्कर थे लेकिन वे क्राइटेरिया से बाहर थे। ऐसे में उनका इंटरव्यू हुआ फिर परफॉर्मर लिस्ट जारी की गई।

Advertisment

ट्रांसजेंडर के लिए एक पद रिजर्व

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस इस बार ऐतिहासिक पहल की गई है। इस चुनाव में ट्रांसजेंडर के लिए पद रिजर्व किया है। यूथ कांग्रेस में प्रदेश महासचिव का पद ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आरक्षित किया गया है, जो पार्टी की समावेशी नीतियों को दर्शाता है। यह पहली बार है जब यूथ कांग्रेस ने किसी प्रमुख पद के लिए ट्रांसजेंडर के लिए पद आरक्षित किया है। बता दें कि सदस्यों को मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस चुनाव का इंतजार था। अब चुनाव की घोषणा के साथ ही युवक कांग्रेस से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है।

हाई परफार्मर घोषित युवा कांग्रेसियों के नाम

अब्दुल करीब कुरैशी, अभिषेक परमार, आकाश भाटिया, अक्षय दुबे, अनूप सिंह चंदेल, आशीष चौबे, अतीक मंसूरी, अतुल मिश्रा, भारत सिंह अहिरवार, दौलत पटेल, देवेन्द्र सिंह दादू, डॉ. मोनिका मांडरे, गीता कड़वे, जावेद पटेल, जयंत सिंह सिकरवार, कुणाल सोलंकी, लोकेन्द्र शर्मा, मंजुल त्रिपाठी, मितेन्द्र दर्शन सिंह, नीरज पटेल, नितिन डेहरिया, प्रमोद सिंह (खरे), प्रियंका केशरवानी, प्रियेश चौकड़े, राहुल मंडलोई, राजीव सिंह, राजवीर कुडिया, रेनुका गांधी, सचिन द्विवेदी, सचिन त्यागी, सौरभ गौतम, शाम्भवी शुक्ला, शावेज खान, शिवराज सिंह यादव, शुभांगना राजे जामनिया, सोनम सिंह, सुषमा कोल, स्वीटी पाटिल, विनय पांडेय, विश्वजीत चौहान, यश अरुण ठक्कर, यश घनघोरिया और योगिता सिंह परिहार।

सदस्यता और नामांकन के लिए नए मानक

सदस्यता के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु, जन्म तिथि 27 अप्रैल 1990 से 26 अप्रैल 2007 के बीच हो। भारतीय नागरिकता और किसी अन्य राजनीतिक दल से संबद्ध न होना आवश्यक है। यदि सदस्य किसी दूसरी पार्टी से है तो उसकी सदस्यता छोड़ना होगा। नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज और शुल्क की जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।

Advertisment

इन पदों के लिए होगा मतदान

मतदान प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के पदों के लिए होगा। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा। गाइडलाइन के अनुसार सक्रिय सदस्य के लिए क्राइटेरिया निर्धारित किया गया है, जिसके तहत सदस्य को जरूरी डाटा, लाइव फोटो, वोटर आईडी कार्ड देना होगा। साथ ही अपना सर्टिफाइड मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा। सदस्यता शुल्क भी देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें.... India Pak Tension: धीरेंद्र शास्त्री बोले- पाकिस्तान कुत्ते की पूंछ, वह कभी नहीं बदल सकता, कर्नल सोफिया कुरैशी की तारीफ

सदस्यता और नामांकन

  • सदस्यता से पहले नामांकन किया जाएगा।
  • सभी उम्मीदवारों को पात्र होने के लिए नामांकन दाखिल करना होगा।
  • नामांकन के लिए केवल ड्राइविंग लायसेंस, पासपोर्ट और 10वीं की मार्कशीट ही जन्म प्रमाण पत्र के रूप में देना होंगे।
  • वेबसाइट पर उम्मीदवारों की क्रम संख्या के साथ नामांकन की सूची प्रदर्शित की जाएगी।
  • सदस्यता फार्म भरते समय हर समिति स्तर के लिए अपनी पसंद के उम्मीदवार का चयन करने के लिए उम्मीदवार क्रम संख्या चुनना होगी। ब्लॉक समिति, सभा समिति, जिला समिति, जिला अध्यक्ष समिति, राज्य समिति, प्रदेश अध्यक्ष समिति।
Advertisment

क्रिमिनल रिकॉर्ड घोषित करना अनिवार्य

हर उम्मीदवार को अपने वर्तमान या पहले के आपराधिक मामलों की जानकारी देना अनिवार्य होगा। जानकारी छिपाने पर उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी। ब्लॉक और विधानसभा समिति के लिए कम से कम 10 वोट जरूरी हैं, जबकि जिला समिति, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कम से कम 20 वोट मिलने चाहिए।

India Pakistan Ceasefire: कौन हैं DGMO ले. जनरल राजीव घई, जिनसे पाकिस्तान ने लगाई सीजफायर के लिए गुहार, फिर थम गई जंग

publive-image

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच 10 मई 2025 को DGMO स्तर की अहम बातचीत के बाद LOC पर सीजफायर लागू हो गया। भारतीय DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और पाकिस्तानी DGMO मेजर जनरल कासिफ अब्दुल्ला के बीच हुई वार्ता से दोनों देशों में युद्ध की आशंका टल गई। यह कदम दोनों देशों में स्थिरता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

hindi news Bansal News bansal mp news mp congress Youth Congress Madhya Pradesh Youth Congress election Nomination deadline May 13 Transgender reservation State General Secretary post Membership criteria Election process 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें