Advertisment

MP Wedding News : दुल्हन का मेकअप बिगड़ने पर ब्यूटी पार्लर पर एफआईआर

author-image
Bansal News
MP Wedding News : दुल्हन का मेकअप बिगड़ने पर ब्यूटी पार्लर पर एफआईआर

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में ब्यूटी पार्लर द्वारा किया गया दुल्हन का मेकअप उसके परिवार वालों और रिश्तेदारों को पसंद नहीं आया, जिसके बाद ब्यूटी पार्लर संचालिका और दुल्हन के परिवार में कहा-सुनी शुरू हो गई। मामला यहां तक पहुंच गया कि ब्यूटी पार्लर के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवा दी गई है।

Advertisment

यह मामला जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां 3 दिसंबर के मुहूर्त में हुई शादी के लिए दुल्हन के मेकअप की जिम्मेदारी एक ब्यूटी पार्लर संचालिका मोनिका पाठक को दी गई थी, लेकिन दुल्हन के दरवाजे पर बरात आने के कुछ समह पहले ही ब्यूटी पार्लर संचालिका ने यह कहते हुए मेकअप करने से मना कर दिया कि वह ट्रेन से कहीं बाहर गई हुई है। मोनिका पाठक ने दुल्हन के परिजनों से उसके ब्यूटी पार्लर में जाकर वहां मौजूद कर्मचारियों से मेकअप करवा लें।

दुल्हन ने ब्यूटी पार्लर जाकर मेकअप करवाया, लेकिन ब्यूटी पर्लर के कर्मचारियों द्वारा दुल्हन का मेकअप बिगाड़ दिया गया। दुल्हन का ऐसा मेकअप उसके परिजनों और रिश्तेदारों को पसंद नहीं आया। परिजनों का आरोप है कि जब इस बात की शिकायत ब्यूटी पार्लर संचालिका से की तो उसने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दुल्हन के परिवार वाले सेन वेलफेयर एसोसिएशन के साथ के साथ थाने पहुंचे और ब्यूटीशियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

टीआई अनिल गुप्ता के अनुसार राधिका सेन ने शिकायत दर्ज कराई है। राधिका ने बताया कि उसकी भांजी की शादी 3 दिसम्बर को थी। जिसके मेकअप की जिम्मेदारी मोनिका पाठक को दी गई थी। बात तय होने के बाद भी वे शादी के दिन नहीं पहुंची। उनके कर्मचारियों ने दुल्हन का मेकअप बिगाड़ दिया गया और आपत्ति जाने पर अभद्र व्यवहार भी किया गया है। पुलिस ने इस मामले को जांच में लिया है।

Advertisment

लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो-https://www.instagram.com/reel/Cl3HoNPMWbH/

शादी मेकअप बिगड़ने पर एफआईआर मुहूर्त मध्य प्रदेश ब्यूटी पार्लर पर एफआईआर ब्यूटी पार्लर दुल्हन का मेकअप बिगड़ा दुल्हन जबलपुर एफआईआर wedding Mp wedding news madhya pradesh jabalpur FIR on beauty parlor FIR for spoiling makeup FIR bride's makeup spoiled bride beauty Parlour Auspicious beginning
Advertisment
चैनल से जुड़ें